high court news

रांचीः बांगलादेशी घुसपैठ से जुड़ी याचिका पर सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने की मौखिक टिप्पणी, कहा कहीं ईस्ट इंडिया कंपनी न हो जाए दोबारा

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 05 Sep, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Image 2024 08 08 at 1.49.01 PM
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः झारखंड के संथाल परगना के जिलों में लगातार बांग्लादेशी घुसपैठ होने के मामले में प्रार्थी डेनियल दानिश के द्वारा दायर जनहित याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस अरुण कुमार राय की अदालत में गुरुवार को सुनवाई हुई। अदालत में मामले की सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से अधिवक्ता तुषार मेहता ने बहस की साथ ही अदालत से समय की मांग की। वह दिल्ली से वर्चुअल मोड में जुड़े थे। उन्होंने बताया कि जितने एजेंसियां हैं सभी के अधिकारी के साथ एक बैठक करना होगा और बैठक में सभी के साथ विचार करने के बाद शपथ पत्र दायर किया जाएगा। इसलिए समय दिया जाए। अगली सुनवाई 12 सितंबर को निर्धारित की गई है ।

See also  देवघर के पीडीजे गौतम कुमार चौधरी बने झारखंड हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल

राज्य सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि उन्हें अभी सभी जिले से डाटा कलेक्ट नहीं किया है इसके लिए उन्हें समय दिया जाए । केंद्र सरकार की ओर से फिर से एक बार समय मांगे जाने पर अदालत ने नाराजगी जताते हुए मौखिक रूप से कहा है कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान मौखिक रूप से केंद्र सरकार के अधिवक्ता को कहा कि फिर से कहीं ईस्ट इंडिया कंपनी दोबारा ना हो जाए। वही भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से शपथ पत्र दायर कर दी गई है।

पूर्व में हाई कोर्ट ने भारत सरकार के निर्वाचन आयोग की ओर से और यूआईडीएआई की अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि वह जवाब दायर नहीं कर पाए हैं उन्हें जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया जाए। जिस पर अदालत ने उनके आग्रह को स्वीकार करते हुए उन्हें फिर से जवाब के लिए समय दिया है। राज्य सरकार को भी अदालत ने कहा है कि अगर वह चाहे तो अपना जवाब दायर कर सकते हैं। वही हाई कोर्ट के आदेश के आलोक में संथाल परगना के सभी संबंधित जिला के डीसी और एसपी के द्वारा जवाब दायर कर दी गई है।

See also  HC News: चाईबासा ब्लड बैंक मामला: हाईकोर्ट सख्त, पीड़ित परिवारों के पुनर्वास और नौकरी पर निर्देश
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment