मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव होंगे झारखंड हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस, अधिसूचना जारी 

justice ms ramchandra rao
---Advertisement---

रांचीः राष्ट्रपति एवं भारत के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के बाद हिमालय प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव को स्थानांतरित करते हुए झारखंड हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया गया है। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना में कहा गया है कि उन्हें झारखंड हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस के रूप में कार्यभार संभालने का निर्देश दिया जाता है। भारत के संविधान के अनुच्छेद 222 के खंड(1) द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए उन्हें झारखंड का चीफ जस्टिस बनाया गया है। उनका जन्म हैदराबाद में 7 अगस्त 1966 को हुआ था। इसके हिसाब से वह 7 अगस्त 2028 तक चीफ जस्टिस के पद बने रहेंगे। सुप्रीम कोर्ट जाने पर तीन साल और कार्यकाल बढ़ जाएगा।

झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ बीआर सारंगी 19 जुलाई को सेवानिवृत्त होने के बाद से पद रिक्त चल रहा है। एक्टिंग चीफ जस्टिस के सहारे हाईकोर्ट चल रहा है। इसे देखते हुए सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने हिमाचल प्रदेश के चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव को झारखंड हाई कोर्ट स्थानांतरित करते हुए उन्हें झारखंड हाई कोर्ट में चीफ जस्टिस के रूप में नियुक्त करने की अनुशंसा केंद्र सरकार से पिछले दिनों की थी। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 11 जुलाई को बैठक में यह निर्णय लिया है। जस्टिस एमएस रामचंद्र राव आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के जज के रूप में 29 जून 2012 को नियुक्त हुए थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

HC News: पल्स अस्पताल अटैचमेंट मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी कर फैसला रखा सुरक्षित

हाई कोर्ट की महिला अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती

HC News: अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती मौत मामला: गिरफ्तारियों पर सरकार से जवाब तलब, जांच अधिकारी शुक्रवार को कोर्ट में होंगे हाजिर

High court news

HC News: चतरा नगर परिषद अध्यक्ष के निर्वाचन से जुड़ा मामला: जवाब दाखिल न करने पर नगर विकास सचिव पर पांच हजार का जुर्माना

High court news

HC News: डिटेंशन सेंटर में विदेशी महिला से दुष्कर्म और हिरासत मामला: महिला को बांग्लादेश भेजने की समयसीमा पर हाईकोर्ट ने केंद्र से मांगा शपथ पत्र

High court news

HC News: फर्जी पैन कार्ड और कंपनी बनाकर ठगी के आरोपी दंपती को हाईकोर्ट से झटका, प्राथमिकी रद्द करने की याचिका खारिज

High court news

HC News: ईसीएल और 397 कामगारों से जुड़ा 52 साल पुराना विवाद: ईसीएल के 397 पूर्व कर्मियों के दावे पर हाईकोर्ट सख्त, 156 के दस्तावेजों की जांच का आदेश

Leave a Comment