high court news

हेमंत सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाते हुए पूर्व सीएम रघुवर दास, निशिकांत दुबे के खिलाफ जनहित याचिका दाखिल

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 18 Dec, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
high court of jharkhand
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः झारखंड की हेमंत सरकार (Hemant Soren Government) को अस्थिर करने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेताओं के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है।

याचिका में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को प्रतिवादी बनाते हुए हाईकोर्ट से इस मामले की जांच सीआईडी से कराने का आग्रह किया गया है।

रांची की एक समाजसेवी महिला जहांआरा की ओर से दाखिल याचिका में कहा गया है कि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे वर्ष 2013 में एक युवती द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर तथाकथित आरोप लगाने का मामला उछाल रहे हैं।

See also  तीन साल पहले एसीबी ने मांगी थी प्राथमिकी की अनुमति, विभाग अब दे रहा सहमति

इसे भी पढ़ेंः राज्यसभा सांसद धीरज साहू को सुप्रीम कोर्ट से राहत, निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

अब उस महिला के साथ मिलकर सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत की गई है। इसको बार-बार सोशल मीडिया पर उछाला जा रहा है।

वहीं, भाजपा के दूसरे नेता दीपक प्रकाश और पूर्व मंत्री रघुवर दास ने भी कई बार सार्वजनिक रुप से सरकार को गिराने की बात कह रहे हैं।

इसको लेकर दीपक प्रकाश के खिलाफ दुमका सदर थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई है इसकी जांच लंबित है। इसलिए इसकी जांच में तेजी लाई जाए।

See also  हजारीबाग में 230 ऑक्सीजन सिलेंडर चोरी पर हाईकोर्ट ने कहा- इन्हें कभी माफ नहीं किया जा सकता

प्रार्थी ने आरोप लगाया है इन नेताओं की ओर से जनता की चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने की राजनीतिक साजिश की जा रही है। इसलिए पूरे मामले की सीआईडी से जांच करायी जानी चाहिए।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment