State News

महाधिवक्ता के मंतव्य पर राज्य के 11 गैर अनुसूचित जिलों में शिक्षकों की नियुक्ति पर रोक, कार्मिक विभाग ने भेजा पत्र

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 22 Feb, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
project bhawan of jharkhand
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः महाधिवक्ता के मंतव्य के बाद 11 गैर अनुसूचित जिलों में हाई स्कूल शिक्षकों की होने वाली नियुक्ति पर रोक लगा दी गई है। कार्मिक विभाग ने महाधिवक्ता के मंतव्य के बाद झारखंड कर्मचारी चयन आयोग तथा स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को रोक संबंधित पत्र भेज दिया।

इन जिलों में सभी विषयों में रिक्त रह गए प्राथमिक शिक्षकों के आरक्षित पदों पर सीधी नियुक्ति तथा इतिहास-नागिरक विषय में शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लग गई है। कार्मिक विभाग ने पिछले वर्ष 13 नवंबर को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को पत्र भेजकर इन 11 जिलों में नियुक्ति जारी रखने को कहा था।

See also  हिमांशु शेखर चौधरी को खाद्य आयोग के अध्यक्ष पद से हटाने पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, सरकार से मांगा जवाब

इसे भी पढ़ेंः पूर्व डीजीपी डीके पांडेय की जमीन की जमाबंदी रद करने के मामले में हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

इसके बाद आयोग ने नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़ाते हुए जहां इतिहास-नागरिक विषय के शिक्षकों की नियुक्ति की अनुशंसा स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को कर दी थी। रिक्त रह गए प्राथमिक शिक्षकों के लिए आरक्षित पदों पर सीधी भर्ती के अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए प्रमाणपत्रों की जांच की प्रक्रिया पूरी की जा रही थी।

कार्मिक विभाग ने 18 फरवरी को आयोग को पत्र भेजकर महाधिवक्ता के मंतव्य का हवाला देते हुए नियुक्ति तथा परीक्षा परिणाम जारी करने पर राेक लगा दी है। साथ ही 23 नवंबर को जारी अपने पत्र को वापस ले लिया है।

See also  Court News: JSSC-CGL पेपर लीक मामला: परीक्षा माफिया अभय तिवारी की पत्नी और भाई की जमानत याचिका खारिज, रहेगा जेल में

झारखंड हाई कोर्ट ने 13 अनूसूचित जिलों में हाई स्कूल शिक्षक नियुक्ति रद करने का आदेश दिया है। इन जिलों के अभ्यर्थियों ने इस आदेश के विरुद्ध सर्वोच्च न्यायालय में अपील भी की है। इस मामले में महाधिवक्ता ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ही नियुक्ति प्रक्रिया को स्थगित करने का मंतव्य दिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment