Civil Court News

पूर्व मंत्री बंधु तिर्की पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कराकर भूल गए अधिकारी, डेढ़ साल से इंतजार कर रहा कोर्ट

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 24 May, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bandhu tirkey
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पूर्व मंत्री बंधु तिर्की से जुड़े आचार संहिता उल्लंघन के छह साल पुराने मामले में एमपी/एमएलए कोर्ट लगभग डेढ़ साल से केस साबित करने के लिए गवाहों को बुला रहा है। लेकिन कोर्ट द्वारा निर्धारित 33 तिथियों में एक भी गवाह केस स्थापित कराने नहीं पहुंचे। बावजूद अदालत अभी गवाहों के आने की प्रतिक्षा कर रही है।

जिसने बंधु तिर्की के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई, वह भी नहीं पहुंच रहीं हैं। प्राथमिकी राहे के तत्कालीन सीओ छविवाला बारला ने सात जून 2018 को अनगड़ा थाना में दर्ज कराई थी। मामले में सूचक का गवाही सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। सरकारी पद पर रहते हुए भी गवाही देने अधिकारी नहीं पहुंच रहे हैं।

See also  NEET Exam: परीक्षा में धांधली की सीबीआई जांच कराने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, नीट पर केंद्र से जवाब मांगा

2022 में हो चुका है आरोप तय

मामले में बंधु तिर्की पर अदालत ने छह जुलाई 2022 को आरोप तय किया था। इसके बाद 28 जुलाई 2022 से अभियोजन पक्ष को गवाह प्रस्तुत करना था। मामले में सिर्फ एक गवाह रामबाबू मंडल की गवाही 23 अगस्त 2022 को दर्ज की जा सकी है। इसके बाद कोई भी गवाह नहीं पहुंचा है। बंधु तिर्की आचार संहिता उल्लंघन मामले में एक महीने की जेल काट चुके हैं। वर्तमान में वह इस मामले में जमानत पर चल रहे हैं।

बंधु तिक्री पर यह आरोप

22 मई 2018 को अनगड़ा के एक कार्यक्रम में बंधु तिर्की ने राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास को छत्तीसगढ़ी मुख्यमंत्री कहकर संबोधित किया था। साथ ही अपने भाषण में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो को नाभि में तीर मारने वाला कहा था। उन पर दो पार्टियों के बीच मतभेद करनेवाला भाषण देने का आरोप है, जो आचार संहिता उल्लंघन का मामला बनता है। भाषण के 15 दिनों बाद राहे की तत्कालीन सीओ छविवाला बारला ने बुंधु तिर्की पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन दिनों बंधु तिर्की जेवीएम पार्टी में थे।

See also  Amended laws: रांची के न्यायिक पदाधिकारियों ने संशोधित कानूनों का किया गहन मंथन, एक जुलाई से प्रभावी
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment