Jharkhand

जमीन विवाद: अनामिका गौतम की जमीन के निबंधन रद करने पर हाई कोर्ट की रोक, सरकार से जवाब तलब

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 12 Feb, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
anamika_gautam_wife_of_nishikant_dubey
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

झारखंड हाईकोर्ट ने सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम द्वारा देवघर में खरीदी गई जमीन के निबंधन को रद करने की कार्यवाही पर रोक लगा दी है।

जस्टिस राजेश शंकर की अदालत में इस मामले में राज्य सरकार से जवाब तलब किया है। मामले में अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद होगी। अनामिका गौतम की ओर से धन्यभूति फर्म के नाम पर देवघर के देवीपुर में जमीन खरीदी गई है।

देवघर डीसी ने उक्त जमीन को बिकाऊ नहीं बताते हुए निबंधन को रद करने की कार्यवाही शुरू कर दी है जिसे हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है।

सुनवाई के दौरान अनामिका गौतम की ओर से अधिवक्ता प्रशांत पल्लव ने अदालत को बताया कि नियमानुसार जमीन का निबंधन रद करने का अधिकार रजिस्टर सह उपायुक्त को नहीं है। लेकिन निबंधन रद करने की कार्यवाही की जा रही हैं।

See also  अमानवीय… शख्स से लगातार 15 घंटे पूछताछ करने पर सुप्रीम कोर्ट ने ED को लगाई फटकार

इस पर अदालत ने राज्य सरकार से पूछा कि उपायुक्त किस प्रावधान के तहत ऐसा कर रहे हैं। क्या उनको जमीन के निबंधन रद करने का अधिकार है। सरकार की ओर से इस मामले में जवाब दाखिल किया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment