high court news

हाई कोर्ट ने डीजीपी से कहा- पुलिस सही तरीके से नहीं करती जांच, प्रशिक्षण की जरूरत

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 12 Jan, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस राजेश कुमार ने शुक्रवार को एक याचिका पर सुनवाई करते हुए डीजीपी अजय कुमार सिंह से कहा कि राज्य में पुलिस अधिकारी सही तरीके से अनुसंधान नहीं कर रहे हैं।

अदालत ने कहा अनुसंधान में कई तरह की कमी देखने को मिल रही है। कई मामलों में ऐसा पाया गया है। अनुसंधान सभी तरीके से हो इसके लिए अनुसंधानकर्ता और पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण देने की जरूरत है।

सुनवाई के दौरान कोर्ट के आदेश से डीजीपी अदालत में हाजिर हुए थे। महाधिवक्ता राजीव रंजन ने अदालत को भरोसा दिया कि सही तरीके और नियमों का पालन करते हुए अनुसंधान करने का निर्देश दिया जाएगा।

See also  स्वामी अग्निवेश से मारपीट की दोबारा जांच की मांग, HC ने खारिज की याचिका

जरूरत पड़ने पर प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसके बाद अदालत ने प्रार्थी को अग्रिम जमानत प्रदान कर दी।
इस संबंध गिरिडीह के पाचंबा पैक्स के मैनेजर संतोष यादव ने अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी।

वर्ष 2022 में 800 क्विंटल धान की खरीद की गई थी, लेकिन धान को मिल नहीं भेजा गया था। यह मामला गिरिडीह डीसी के संज्ञान में आया।

डीसी ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारी संतोष यादव एवं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया था । इस निर्देश पर संतोष यादव एवं अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। इस मामले में संतोष यादव ने अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी।

See also  प्रोन्नति पर लगी रोक हटी, झारखंड हाई कोर्ट ने कहा- अंतिम फैसले से प्रभावित होगा प्रमोशन
Facebook PageClick Here
Telegram ChannelClick Here
WebsiteClick Here
Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment