high court news

Allahabad High Court: पूर्व सांसद उमाकांत यादव के पुत्र रविकांत की दो आपराधिक मामलों में मिली जमानत

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 14 Oct, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Allahabad high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Prayagraj:Allahabad High Court इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बाहुबली उमाकांत यादव के बेटे रविकांत यादव की दो आपराधिक केस में सशर्त जमानत की सुविधा प्रदान कर ली है। जस्टिस राजीव जोशी ने दोनों मामलों में सुनवाई के बाद रविकांत की जमानत याचिका को मंजूर कर लिया।

रविकांत यादव के खिलाफ आजमगढ़ के फूलपुर व दीदारगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज है। फूलपुर केस में पूराहादी अंबारी स्थित विश्व बैंक की मदद से बने गांधी आश्रम का ताला तोड कर अवैध कब्जा कर लेने का आरोप है।

इसे भी पढ़ेंः Maternity leave: हाई कोर्ट का अहम फैसला, निजी सेक्टर व संविदा पर काम करनेवाली महिला मातृत्व अवकाश की हकदार

See also  अपराधी अमन साहू गैंग के सदस्य चंदन साव को एटीएस कोर्ट ने नहीं दी जमानत, 17 जुलाई 2023 से बंद है जेल में

दूसरे केस में दो आपराधिक केस के आधार पर बनी हिस्ट्रीशीट के आधार पर गिरोहबंद कानून के तहत एफआइआर दर्ज कराई गई है। रविकांत इन मामलों में 12 फरवरी 2021 से जेल में बंद है।

हाई कोर्ट ने अभियोग की प्रकृति, साक्ष्य पर दंड की संभावना व सुधारात्मक पहलू सहित दाताराम केस में अनुच्छेद 21 के जीवन की स्वतंत्रता पर विचार करने के बाद सशर्त जमानत मंजूर कर ली है। कोर्ट ने साक्ष्यों से छेड़छाड़ नहीं करने, विचारण में सहयोग देने व अपराध में शामिल न होने की शर्त लगाई है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment