high court news

बोकारो में भूखमरी और गढ़वा में हुए गैंगरेप मामले में झारखंड हाईकोर्ट में शुक्रवार को होगी सुनवाई

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 03 Dec, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Jharkhand High Court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः झारखंड हाईकोर्ट में बोकारो में कथित भूखमरी और गढ़वा में नाबालिग के साथ गैंगरेप मामले में स्वतः संज्ञान से दर्ज मामले में सुनवाई होगी। इस मामले में अदालत ने राज्य सरकार से जवाब मांगा था। अदालत ने पूछा था कि गैंगरेप मामले की जांच में क्या-क्या कदम उठाया गया है।

इस मामले में हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन व जस्टिस एसएन प्रसाद की अदालत में सुनवाई होनी है। इसको लेकर एक एनजीओ के पदाधिकारी ने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को पत्र लिखकर इस दोनों घटनाओं के बारे में जानकारी दी थी। पत्र में अखबारों में छपी खबरों का हवाला दिया गया था।

See also  ऑक्सीमीटर व ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर की दर तय करने को लेकर केंद्र से जवाब तलब

इसे भी पढ़ेंः चारा घोटालाः लालू प्रसाद से जुड़े मामले में शुक्रवार को हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

मिली जानकारी के अनुसार गढ़वा में एक नाबालिग अपने खेत में काम कर रही थी तो चार लड़के उसे अपने साथ पहाड़ पर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने परिवार वालों को दी तो उन्होंने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई।

वहीं, बोकारो के चास के रहने वाले एक ही परिवार के तीन लोगों की छह माह के अंदर ही मौत हो गई है। इसका कारण कथित भूखमरी, बीमारी और गरीबी बताया गया है। दोनों मामलों में लिखे पत्र पर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए जनहित याचिका में तब्दील किया है।

See also  Promotion: एसडीओ पद पर प्रोन्नति की मांग वाली याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई आज
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment