high court news

चारा घोटालाः लालू प्रसाद से जुड़े मामले में शुक्रवार को हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 03 Dec, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
chara ghotala lalu prasad filed bail in jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। पिछली सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट के जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत ने जेल आईजी व होटवार जेल अधीक्षक से रिपोर्ट मांगी थी। उनकी ओर से उक्त रिपोर्ट दाखिल कर दी गई है।

हालांकि इस मामले में देरी होने की वजह से अदालत ने दोनों पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण पूछा था कि आखिर कोर्ट के आदेश के बाद भी रिपोर्ट क्यों नहीं दाखिल की गई है। इस मामले में दोनों पदाधिकारियों की ओर से स्पष्टीकरण का जवाब देते हुए रिपोर्ट दाखिल कर दी गई है।

See also  कोरोनाः हाईकोर्ट ने कहा- संक्रमण फैलने से नहीं रोका गया तो हालात होंगे भयावह

इसे भी पढ़ेंः पंचायत सचिव नियुक्तिः अंतिम परिणाम जारी करने पर जेएसएससी को निर्णय लेने का आदेश

इस मामले में सरकार का पक्ष रखने के लिए अदालत ने महाधिवक्ता को निर्देश दिया था कि वे इस मामले को किसी सरकारी अधिवक्ता को असाइन कर दें। ताकि सरकार का भी पक्ष सुना जा सके। दरअसल, सीबीआई की ओर से सुनवाई के दौरान यह मुद्दा उठाया गया है कि लालू प्रसाद रिम्स में मिली सुविधा का उल्लंघन कर रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment