high court news

देवघर एम्स में मूलभूत सुविधा के अभाव पर मुख्य सचिव और निदेशक तलब

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 12 Aug, 2023
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा व जस्टिस आनंद सेन की खंडपीठ ने देवघर एम्स में मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य के मुख्य सचिव और देवघर एम्स के निदेशक को हाजिर होने का निर्देश दिया है।

अदालत ने दोनों को एक सितंबर को वर्चुअल हाजिर होने का निर्देश दिया है। सांसद निशिकांत दुबे ने हाई कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल कर एम्स में मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराए जाने जाने की मांग की है। कहा है राज्य सराकर सुविधा नहीं दे रही है।

सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से अग्निशमन विभाग ने बताया कि देवघर एम्स में राज्य सरकार ने मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करायी हैं। अग्निशमन वाहनों और यंत्रों को लिए राशि आवंटित कर दी गयी है, ताकि किसी भी अनहोनी से निपटा जा सकते।

See also  झारखंड हाई कोर्ट ने लाउड स्पीकर के इस्तेमाल पर लगाई रोक, जानें त्योहारों को लेकर क्या है निर्देश

इसे भी पढ़ेंः जमीन घोटालाः कारोबारी विष्णु अग्रवाल से फिर तीन दिन पूछताछ करेगी ईडी, कोर्ट से मिली अनुमति

आधुनिक सुविधाएं से लैश वाहन खरीदे जा रहे हैं। पथ निर्माण विभाग की ओर से बताया देवघर एम्स के मुख्य गेट का अभी तक निर्धारण नहीं होने से मुख्य सड़क का निर्माण नहीं किया जा सका है।
इसका प्रार्थी की ओर से विरोध किया गया।

देवघर एम्स को नहीं मिली मूलभूत सुविधा

प्रार्थी की ओर से कहा गया कि सरकार जो दावा कर रही है वह सही नहीं है। बिजली, पानी, सड़क सहित अन्य विभागों की ओर से मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराई जानी है। लेकिन सभी विभाग अलग-अलग जवाब दे रहैं।

See also  हाई कोर्ट CJ संजय कुमार मिश्रा पहुंचे बाल सुधार गृह, बच्चों से मिलकर जाना उनका हालचाल

इसे भी पढ़ेंः जमीन घोटालाः सत्ता का करीबी प्रेम प्रकाश गिरफ्तार, ईडी को पूछताछ के लिए मिली पांच दिन की रिमांड

इसके लिए सरकार को एक समग्र रिपोर्ट अदालत में पेश करनी चाहिए। साथ ही ऐसे अधिकारी को जिम्मेदारी दी जानी चाहिए कि वह सभी विभागों में समन्वय स्थापित कर सके। इसके बाद अदालत ने मुख्य सचिव और एम्स के निदेशक को तलब किया हैय़

एम्स निदेशक को एम्स के लिए क्या-क्या मूलभूत सुविधाओं की कमी है। इसके बारे में विस्तृत जानकारी देने का निर्देश दिया। बता दें कि इस संबंध में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने जनहित याचिका दायर की है।

याचिका में कहा गया है कि एम्स दे‌वघर में राज्य सरकार को मौलिक सुविधाएं उपलब्ध करानी थी, लेकिन अभी तक सुविधाएं नहीं मिली है जिस कारण अस्पताल पूरी तरह काम नहीं कर रहा है।

See also  IAS Pooja Singhal पर आरोप गठन के खिलाफ झारखंड हाई कोर्ट में छठ बाद होगी सुनवाई

इसे भी पढ़ेंः लव जिहादः मॉडल का यौनशोषण करने वाले तनवीर को नहीं मिली जमानत

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment

CTET and TET pass appear in Teacher Appointment exam Judges will have to give details of property ED to probe NTPC’s Rs 3,000 crore compensation scam Rahul Gandhi’s Parliament membership restored Women file false rape cases against their partners: HC
CTET and TET pass appear in Teacher Appointment exam Judges will have to give details of property ED to probe NTPC’s Rs 3,000 crore compensation scam Rahul Gandhi’s Parliament membership restored Women file false rape cases against their partners: HC