high court news

सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम की जमीन खरीद मामले में सरकार से मांगा जवाब

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 21 Jan, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
anamika_gautam_wife_of_nishikant_dubey
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

झारखंड हाईकोर्ट ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिक गौतम की याचिका पर सुनवाई करते हुए सरकार को यह बताने का निर्देश दिया है कि रजिस्टर्ड डीड को रद्द करने का अधिकार उपायुक्त को है या नहीं। छह सप्ताह में सरकार को शपथपत्र के माध्यम से जस्टिस राजेश शंकर की अदालत ने यह निर्देश दिया है।

याचिका में कहा गया है कि एलोकेसी धाम की जमीन रजिस्ट्री ऑनलाइन इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर हुई थी। सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम इस कंपनी की प्रॉपराइटर हैं। डीसी कोर्ट ने निबंधन दस्तावेज संख्या 770/29.8.2019 को कपटपूर्ण मानते हुए डीड को रद्द कर दिया और जमीन के खरीदार, विक्रेता और गवाह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है।

See also  Ranchi/H Court: नगर निकाय चुनाव पर हाईकोर्ट सख्त, तीन सप्ताह में अनुशंसा भेजने का आदेश, सुनवाई 10 नवंबर को

याचिका में कहा गया है कि जिस समय उपायुक्त की कोर्ट में यह मामला लंबित था उस समय भी उपायुक्त को आवेदन देकर कहा गया था कि इस मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई लंबित है। उपायुक्त को जमीन का डीड रद्द करने का अधिकार नहीं है। यह अधिकार सिविल कोर्ट का है। लेकिन उपायुक्त ने इस आवेदन पर कोई विचार नहीं किया और आदेश जारी कर दिया।

अदालत को बताया गया कि उपायुक्त ने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर काम किया है। इसलिए उनके आदेश पर रोक लगा दी जाए। सुनवाई के बाद अदालत ने सरकार को जवाब दाखिल कर यह बताने को कहा है कि उपायुक्त को डीड रद्द करने का अधिकार है या नहीं।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment