high court news

गुमला में टांगी से काटकर 5 की हत्या पर हाईकोर्ट ने कहा- घटना पूरे सिस्टम पर उठा रही सवाल, मुख्य सचिव व DGP से मांगा जवाब

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 04 Mar, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Jharkhand High Court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः झारखंड के (Gumla) गुमला जिले में एक ही परिवार के पांच लोगों की टांगी से काटकर हत्या के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है।

हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन व जस्टिस एसएन प्रसाद की अदालत ने इस मामले में मुख्य सचिव, (DGP) डीजीपी, गृह सचिव और समाज कल्याण सचिव से जवाब मांगा है। मामले में अगली सुनवाई 18 मार्च को होगी।

अदालत ने पूछा है कि गुमला में हुई इस घटना के बाद क्या कार्रवाई की गई। राज्य में डायन-बिसाही के मामलों से निपटने के लिए सरकार ने क्या-क्या कदम उठाए गए हैं। सुनवाई के दौरान अदालत ने महाधिवक्ता को बुलाया और उनसे कहा कि यह घटना बहुत शर्मनाक है और पूरे सिस्टम पर सवाल भी खड़े कर रही है।

See also  हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति मामले में हाई कोर्ट ने सरकार व जेएसएससी से मांगा जवाब

सरकार को अब गहरी नींद से जागने का समय आ गया है, क्योंकि राज्य में डायन के नाम पर हत्या और प्रताड़ना की घटनाएं लगातार आ रही हैं। इस घटना के बाद प्रतीत होता है कि सरकार की ओर से इसको लेकर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान असरदार नहीं है।

सरकार को फिर सोचना होगा और असरदार तरीके से डायन-बिसाही के खिलाफ अभियान चलाना होगा। अदालत ने कहा कि झालसा भी डायन कुप्रथा के खिलाफ अभियान चला रहा है। इसके बाद भी इस तरह की वारदात होना पूरे सिस्टम पर सवाल खड़ा करता है।

अदालत ने झालसा (झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार) की टीम को गांव का दौरा कर पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट अदालत में पेश करने का निर्देश दिया है। गुमला के कामडारा थाना क्षेत्र के पकरा बुरुहातु गांव में पांच लोगों की टांगी से काट कर हत्या कर दी गई। यह घटना पिछले मंगलवार देर रात की है।

See also  रांची के अपर बाजार की 347 दुकानों को नोटिस, सिर्फ दो ने दिखाए नक्शे के कागजात

इसे भी पढ़ेंः सुप्रीम कोर्ट ने कहा- पत्नी पति की गुलाम नहीं, साथ रहने को नहीं कर सकते मजबूर

पकरा बुरुहातु गांव में निकुदीन तोपनो, जोस्पीना तोपनो, भीनसेंट तोपनो, शिववंती तोपनो, भालवीन तोपनो की टांगी से काटकर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह लोगों ने जब खून से लथपथ उनके शवों को देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment