high court news

गैरमजरूआ भूमि खरीद-बिक्री पर हाई कोर्ट ने राजस्व सचिव से मांगा जवाब

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 05 Jul, 2023
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा व जस्टिस आनंद सेन की अदालत में रांची में गैरमजरूआ भूमि के खरीद-बिक्री मामले की जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने राजस्व सचिव को शपथ पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया।

जिला अवर निबंधक होंगे हाजिरः

हाई कोर्ट ने कहा कि अगर राजस्व सचिव की ओर से जवाब दाखिल नहीं किया जाता है तो अगली सुनवाई में रांची के जिला अवर निबंधक वैभव मणि त्रिपाठी को कोर्ट में उपस्थित होना पड़ेगा।

हाई कोर्ट ने मामले में प्रतिवादियों को चार सप्ताह में शपथ पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया है। जवाब के बाद प्रार्थी अपना प्रत्युत्तर दाखिल कर सकता है। अदालत ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 22 अगस्त की तिथि निर्धारित की है।

See also  Ranchi/H Court: झारखंड हाईकोर्ट में क्रेच व डे-केयर सेंटर का उद्घाटन, चीफ जस्टिस ने कहा महिलाओं के लिए संस्थागत सहयोग अत्यंत आवश्यक

जांच के लिए दाखिल है जनहित याचिकाः

इस मामले में शिव शंकर शर्मा की ओर से हाई कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है। सुनवाई के दौरान प्रार्थी के अधिवक्ता राजीव कुमार ने अदालत को बताया कि इस मामले में वैभव मणि त्रिपाठी की ओर से शपथ पत्र दाखिल करना उचित नहीं है, क्योंकि वे हजारीबाग के भूमि घोटाला मामले में स्वयं आरोपी हैं।

सरकार ने कहा- गैरमजरूआज भूमि कोई गड़बड़ी नहींः

इससे पूर्व जिला अवर निबंधक वैभव मणि त्रिपाठी की ओर से दाखिल शपथ पत्र में कहा गया है कि गैरमजरूआ भूमि खरीद-बिक्री में मामले में किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। सभी कार्य नियमानुसार हुए हैं। इसके बाद अदालत ने मामले में सचिव से जवाब मांगा है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment