high court news

पति जेल में बंद, पत्नी चाहती है संतान सुख, रिहाई के लिए महिला ने हाई कोर्ट से लगाई गुहार

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 02 Nov, 2023
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
high court of Madhya pradesh
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में एक महिला ने याचिका दायर कर अपने पति को जेल से रिहा करने की मांग की है। याचिका में महिला ने कहा है कि वह संतान सुख चाहती है। संतान प्राप्ति हमारा ‘मौलिक अधिकार’ है।

महिला की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने जबलपुर में सरकार द्वारा संचालित नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के डीन को 5 डॉक्टरों की एक टीम गठित करने का निर्देश दिया। यह टीम जांच करेगी कि महिला याचिकाकर्ता मां बनने के लिए फिट है या नहीं।

संतान सुख चाहती है महिला

सरकारी वकील सुबोध कथार ने बताया कि हाई कोर्ट ने महिला द्वारा दायर याचिका पर 27 अक्टूबर को आदेश पारित किया। उन्होंने कहा कि याचिकाकर्ता का पति किसी आपराधिक मामले में जेल में है और महिला संतान सुख चाहती है, जिसके लिए उसने राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार संतान पैदा करने के अपने मौलिक अधिकार का दावा किया है।

See also  JE Appointment: हाईकोर्ट ने संविदा पर होने वाली नियुक्ति की मेरिट लिस्ट प्रकाशित करने पर लगाई रोक, सरकार से मांगा जवाब

वकील ने कहा कि महिला ने अपने पति को जेल से रिहा करने की मांग की है। कथार ने कहा कि महिला अपने रिकॉर्ड के अनुसार रजोनिवृत्ति की उम्र पार कर चुकी है। कृत्रिम या प्राकृतिक रूप से उसके मां बनने की कोई संभावना नहीं है।

डॉक्टरों की टीम करेगी जांच

याचिका पर न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल की एकल पीठ ने सुनवाई की। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम से मेडिकल जांच कराई जाए कि याचिकाकर्ता मां बनने के लिए चिकित्सकीय रूप से फिट है या नहीं।

याचिकाकर्ता को सात नवंबर को कॉलेज के डीन के सामने पेश होने को कहा गया। डॉक्टरों की टीम में तीन स्त्री रोग विशेषज्ञ, एक मनोचिकित्सक और एक एंडोक्रिनोलॉजिस्ट होगा। डीन 15 दिनों के भीतर इस मामले की रिपोर्ट सौंपेंगे। कोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई 22 नवंबर को तय की है।

See also  कोडरमा घाटी की जर्जर सड़क पर हाईकोर्ट ने एनएचएआई से कहा- जल्द बनाएं चलने योग्य सड़क
Facebook PageClick Here
WebsiteClick Here
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment