high court news

कोडरमा घाटी की जर्जर सड़क पर हाईकोर्ट ने एनएचएआई से कहा- जल्द बनाएं चलने योग्य सड़क

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 18 Dec, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
high court of jharkhand
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः झारखंड हाईकोर्ट कोडरमा घाटी की जर्जर सड़क को वाहन चलने योग्य बनाने का निर्देश एनएचएआइ को दिया है। अदालत ने कहा कि इस सड़क से बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। ऐसे में सड़क खराब होने पर हादसे हो सकते हैं।

इसके बाद चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन व जस्टिस एसएन प्रसाद की अदालत ने एनएचएआइ से 22 जनवरी तक इसकी अद्यतन रिपोर्ट मांगी है।

अदालत ने पथ निर्माण सचिव से पूछा कि इस सड़क की मरम्मत किसके जिम्मे है क्योंकि इस सड़क की हालत बहुत ही खराब है। उनकी ओर से कहा गया कि जुलाई माह में उक्त सड़क को एनएचएआइ को सौंपा गया था।

See also  Court News: रांची सिविल कोर्ट ने बनाया रिकॉर्ड, जानलेवा हमले से जुड़े एक मामले में तीन दिनों में फैसला; आरोपी बरी

इसे भी पढ़ेंः हेमंत सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाते हुए पूर्व सीएम रघुवर दास, निशिकांत दुबे के खिलाफ जनहित याचिका दाखिल

इसकी प्रक्रिया नवंबर में पूरी हो पाई है। अदालत ने कहा कि इससे प्रतीत होता है कि जुलाई से नवंबर तक इस सड़क की मरम्मत ही नहीं की गई है।

अदालत ने सचिव से पूछा कि पिछले पांच सालों में इस सड़क की मरम्मत को लेकर कितना खर्च किया गया। सचिव ने इसकी जानकारी नहीं होने की बात ही। इसके बाद एनएचएआइ के अधिकारी ने बताया कि उक्त सेक्शन में फोर लेन का काम किया जाना है।

See also  Court News: बिना इंश्योरेंस की कार से हुई थी दो छात्रों की मौत, कोर्ट ने मालिक पर लगाया ₹15.46 लाख का मुआवजा

अदालत ने कहा कि पहले उस सड़क को वाहन के चलने योग्य बनाएं। साथ ही फोर लेन की बनाने की प्रक्रिया जारी रखें। वन एवं पर्यावरण सचिव ने कहा कि एनएचएआइ की ओर से इसके लिए पर्यावरणीय स्वीकृति दे दी गई है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment