मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

सांसद निशिकांत को मिली राहत हाईकोर्ट ने बढ़ाई और तीन सप्ताह

anamika_gautam_wife_of_nishikant_dubey
---Advertisement---

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को हाईकोर्ट से मिली राहत तीन सप्ताह के लिए और बढ़ा दी गयी है। बुधवार को दे‌वघर में दर्ज एक केस के मामले की सुनवाई के दौरान निशिकांत दुबे की ओर से अदालत को बताया गया कि बुधवार को ही उनके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया है। इस कारण जवाब दाखिल करने के लिए उन्हें समय चाहिए। इस पर अदालत ने पूर्व से मिली राहत बरकरार रखते हुए सुनवाई तीन सप्ताह बाद निर्धारित की। हाईकोर्ट ने पूर्व में निशिकांत दुबे के खिलाफ पीड़क कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया है।


बता दें कि देवघर के मोहनपुर थाना में सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इस केस को निरस्त करने का आग्रह निशिकांत दुबे ने किया है। निशिकांत दुबे पर आरोप है कि एक व्यक्ति बैल के साथ संदिग्ध अवस्था में दिख रहा था। सांसद निशिकांत दुबे ने उस व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया था। उनका कहना था कि उसे क्षेत्र में बांग्लादेशी घुसपैठियों द्वारा गाय- बैल की तस्करी की जाती है। इसके खिलाफ निशिकांत दुबे पर भी प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। एक और मामले में पीड़क कार्रवाई पर रोक झारखंड हाईकोर्ट से निशिकांत दुबे को एक और मामले में राहत मिली है। हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ पीड़क कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया है। बाबा बैद्यनाथ मेडिकल ट्रस्ट देवघर द्वारा परित्राण मेडिकल ट्रस्ट से मेडिकल कॉलेज खरीदे जाने के विरोध में दर्ज एफआईआर को निशिकांत दुबे ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है।


इस मामले में अदालत ने शिकायतकर्ता देवघर परित्राण मेडिकल ट्रस्ट के सचिव शिवदत्त शर्मा को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा है। निशिकांत दुबे की ओर से याचिका दाखिल कर इससे संबंधित एफआईआर को निरस्त करने का आग्रह किया गया है। परित्राण मेडिकल ट्रस्ट के सचिव शिवदत्त शर्मा की ओर से एफआईआर दर्ज कर कहा गया है कि बाबा बैजनाथ मेडिकल ट्रस्ट, देवघर जिसमें सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी ट्रस्टी भी है उसके द्वारा जालसाजी कर परित्राण मेडिकल ट्रस्ट से मेडिकल कॉलेज खरीदा गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

HC News: 730 करोड़ रुपये का जीएसटी घोटाला: मुख्य आरोपी शिवकुमार देवड़ा को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज

High court news

HC News: TGT शिक्षक नियुक्ति में बड़ी राहत, मुख्य विषय (मेन/ऑनर्स) होना अनिवार्य नहीं—कोर्ट ने निदेशक के 2021 के पत्र के खंड-5 को किया रद्द, 8 सप्ताह में नियुक्ति का निर्देश

High court news

HC News: गिरिडीह: सर जगदीश चंद्र बोस की 89 साल से बंद लोहे की तिजोरी पर झारखंड हाईकोर्ट का स्वतः संज्ञान, जनहित याचिका के रूप में दर्ज करने का निर्देश

High court news

HC News: डॉक्टर पति को पत्नी से नहीं मिला तलाक, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील; बेटी के लिए 15 लाख देने का आदेश

High court news

HC News: मां-पिता दोनों गार्जियन, तो बच्चे की कस्टडी का दरवाजा किसके लिए खुला? हाई कोर्ट ने दिया जवाब

High court news

HC News: पत्नी ने मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया… हाई कोर्ट ने कहा- आरोप साबित नहीं हुए तो तलाक नहीं

Leave a Comment