high court news

Hemant Soren-Ed: हेमंत सोरेन के खिलाफ दायर ईडी की शिकायतवाद को रद्द करनेवाली याचिका पर सुनवाई 12 जुलाई को

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 22 Jun, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Hemant Soren
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

ED-High Court: ईडी के समन की अवहेलना के खिलाफ दायर शिकायतवाद को रद्द करने के लिए दायर हेमंत सोरेन की याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए ईडी ने शनिवार को हाईकोर्ट से समय देने का आग्रह किया। एक्टिंग चीफ जस्टिस एस चंद्रशेखर की अदालत ने ईडी के आग्रह को स्वीकार करते हुए सुनवाई 12 जुलाई को निर्धारित कर दी और ईडी को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।


ईडी के शिकायतवाद को चुनौती देते हुए हेमंत सोरेन ने कहा है कि ईडी के जिस समन पर वह नहीं गए थे उसका उन्होंने जवाब दे दिया था। इसके बाद वह समन लैप्स कर गया था। नए समन पर हेमंत सोरेन ईडी के समक्ष उपस्थित हुए थे और समन का अनुपालन किया था। ईडी ने दुर्भावना से प्रेरित होकर उन्हें बार- बार समन जारी किया था। इस कारण ईडी की शिकायतवाद निचली अदालत के संज्ञान को रद्द कर देना चाहिए।

See also  हाईकोर्ट ने कहा- अक्षम लोग बन रहे शिक्षक, बच्चों का हो रहा नुकसान


बता दें कि हेमंत सोरेन पर समन की अवहेलना करने का आरोप लगाते हुए ईडी ने शिकायतवाद दायर की है। ईडी ने कहा है कि हेमंत को ईडी ने जमीन घोटाला मामला में 10 समन जारी किया था, जिसमें से मात्र दो समन पर ही हेमंत सोरेन ईडी के समक्ष उपस्थित हुए थे। यह ईडी के समन की अवहेलना है। हेमंत ईडी के समक्ष 20 जनवरी को आठवें एवं 31 जनवरी को दसवें समन पर उपस्थित हुए थे। शिकायतवाद पर निचली अदालत ने संज्ञान लिया है और हेमंत सोरेन को समन जारी किया है। यह मामला फिलहाल रांची के एमपी – एमएलए कोर्ट में लंबित हैं।

See also  संथालपरागना में बांग्लादेशी घुसपैठिये पर केंद्र की ओर से शपथपत्र दाखिल करने के समय मांगे पर हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी, दिया दो सप्ताह का समय, कहा वहां आदिवासी आबादी लगातार कम होती जा रही
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment