Civil Court News

टेंडर कमीशन घोटाला: वीरेंद्र राम, उनकी पत्नी समेत तीन की डिस्चार्ज पिटीशन पर सुनवाई पूरी, आदेश 26 नवंबर को

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 22 Nov, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
ranchi civil court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now


Ranchi: टेंडर कमीशन से प्राप्त बड़ी रकम का मनी लाउंड्रिंग करने के मामले में आरोपी ग्रामीण विकास विभाग के निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र कुमार राम, आरोपी पत्नी राज कुमारी एवं भाई आलोक रंजन की ओर से दाखिल डिस्चार्ज पिटीशन पर आदेश 26 नवंबर को आएगा। शुक्रवार को पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में तीनों की याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने आदेश सुरक्षित रख लिया है।

अदालत अपना आदेश 26 नवंबर को सुनाएगी। वीरेंद्र राम, राज कुमारी एवं आलोक रंजन ने मामले में अपने आप को निर्दोष बताते हुए 12 नवंबर को याचिका दाखिल की है। इसी मामले में आरोपी वीरेंद्र राम के पिता गेंदा राम की डिस्चार्ज याचिका अदालत ने 8 अक्तूबर को खारिज कर चुकी है। वीरेंद्र राम 21 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर निकले हैं।

See also  Ranchi/H Court: सड़कों की मरम्मत मामले में नगर निगम ने दाखिल किया हलफनामा, सरकार को मंगलवार को करने का आदेश
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment