Civil Court News

Land scam: सेना के जमीन घोटाले में आरोपी तल्हा खान की डिस्चार्ज पिटीशन पर सुनवाई पूरी, जानें कब सुनाया जाएगा आदेश

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 01 Jul, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
civil court of ranchi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Land scam: बरियातू मौजा के सेना के कब्जेवाली 4.55 एकड़ जमीन की अवैध तरीके से खरीद-बिक्री मामले में संलिप्त आरोपी तल्हा खान की ओर से दाखिल डिस्चार्ज पिटीशन पर सोमवार को पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई पश्चात अदालत ने आदेश सुरक्षित रख लिया है। अदालत अपना सुरक्षित आदेश 4 जुलाई को सुनाएगी।

आरोपी ने अपने आप को मामले में निर्दोष बताते हुए 20 मई को डिस्चार्ज पिटीशन दाखिल की थी। ईडी ने बड़ागाईं निवासी तल्हा खान को 14 अप्रैल 2023 को उक्त मामले में गिरफ्तार किया था। तब से वह जेल में है। मामले में रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन समेत 10 आरोपी चार्जशीटेड है। मामले में जल्द ही चार्ज फ्रेम के बिंदु पर सुनवाई प्रारंभ होगी।

CourtNews Desk

1,849 articles published
See also  Court News: पूर्व प्राचार्य एमके सिन्हा को 3 साल की सजा, अब हाईकोर्ट में अपील का रास्ता खुला
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment