Civil Court News

ईडी के समन की अवहेलना मामले में सीएम हेमंत सोरेन के कोर्ट में उपस्थिति पर 17 अगस्त को सुनवाई

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 07 Aug, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Hemant Soren
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समन की अवहेलना से जुड़े मामले में उनकी ओर से दाखिल व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट से संबंधित याचिका पर 17 अगस्त को सुनवाई होगी। मामले में ईडी की ओर से जवाब दाखिल कर दिया गया है। इसके बाद एमपी/एलएलए मामले के विशेष अदालत में अगली सुनवाई की तिथि जो निर्धारित की थी, उस निर्धारित तारीख को अधिवक्ताओं के कार्य वहिष्कार के कारण सुनवाई नहीं हो सकी थी।

अदालत ने मामले में सुनवाई की अगली तारीख 17 अगस्त निर्धारित की है। हेमंत सोरेन की ओर से उनके अधिवक्ता ने पांच जुलाई को उक्त मामले में व्यक्तिगत रूप से उपस्थिति में छूट से संबंधित याचिका दाखिल की है। मामले में हेमंत सोरेन के खिलाफ उपस्थिति को लेकर समन जारी है। बता दें कि हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी ने समन के आदेश का अनुपालन नहीं करने को लेकर अदालत में शिकायतवाद दर्ज कराया है। जिसमें सुनवाई जारी है। ईडी ने हेमंत सोरेन के खिलाफ भी रांची की निचली अदालत में जनवरी 2024 में शिकायतवाद दर्ज कराई है। ईडी के आठ समन पर हेमंत सोरेन ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए थे।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
See also  Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट का निर्देश, सीवर सफाई के दौरान मौत पर मजदूर को दें 30 लाख मुआवजा
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment