मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

मुख्यमंत्री Hemant Soren की व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट वाली याचिका पर सुनवाई 15 जुलाई को, समन की अवहेलना का मामला

Hemant Soren
---Advertisement---

Hemant Soren : समन की अवहेलना से जुड़े मामले में आरोपी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट वाली याचिका पर सोमवार 15 जुलाई को सुनवाई होगी। हेमंत सोरेन की ओर से बीते पांच जुलाई को याचिका दाखिल कर व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट का अनुरोध अदालत से किया है। दाखिल याचिका पर एमपी/एमएलए के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में सुनवाई होगी। दरअसल मामले में 5 जुलाई को सुनवाई की तारीख निर्धारित थी। सुनवाई के दौरान उनके अधिवक्ता ने कहा कि व्यक्तिगत उपस्थिति से संबंधित याचिका दाखिल की गई है। इस पर अदालत ने याचिका पर 6 जुलाई को सुनवाई सुनी। ईडी मामले में जवाब दाखिल करेगा। सीआरपीसी की धारा 205 के तहत याचिका दाखिल की गई है।

बता दें कि हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी ने समन के आदेश का अनुपालन नहीं करने को लेकर अदालत में शिकायतवाद दर्ज कराया है। जिसमें सुनवाई जारी है। हेमंत सोरेन के जेल में रहने के दौरान उक्त मामले में उपस्थिति दर्ज कराने को लेकर अदालत ने प्रोडक्शन वारंट जारी किया था। लेकिन जेल में रहते हुए मामले में हेमंत सोरेन का प्रोडक्शन नहीं हो सका। जमानत पर बाहर आने के बाद मामले में अब व्यक्तिगत उपस्थिति को लेकर समन जारी है। इसी समन से छूटकारा के लिए याचिका दाखिल की है।

मामले में कोर्ट के संज्ञान लेने के बाद पहली बार तीन मार्च को उपस्थिति के लिए समन जारी किया गया था। इसके बाद हेमंत सोरेन कोर्ट द्वारा छह निर्धारित तारीखों में उपस्थिति दर्ज नहीं कराई गई है। यहां बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ वहां के सीजेएम कोर्ट में समन के बावजूद नहीं पहुंचने को लेकर शिकायतवाद दर्ज कराई है। उसी का हवाला देते हुए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ भी रांची की निचली अदालत में शिकायतवाद दर्ज कराई है। ईडी के आठ समन पर हेमंत सोरेन ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए थे। हेमंत सोरेन वर्तमान में जमानत पर हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

HC News: मां-पिता दोनों गार्जियन, तो बच्चे की कस्टडी का दरवाजा किसके लिए खुला? हाई कोर्ट ने दिया जवाब

High court news

HC News: पत्नी ने मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया… हाई कोर्ट ने कहा- आरोप साबित नहीं हुए तो तलाक नहीं

High court news

HC News: झारखंड हाई कोर्ट ने पति की तलाक याचिका खारिज की, कहा- पत्नी का अलग रहना अपने आप में परित्याग नहीं

हाई कोर्ट की महिला अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासाः वकील अनुष्का के गले के ऊपरी हिस्से में पाया गया तिरछा लिगेचर मार्क

MLA-Bhushan-Bara-Case

Congress MLA Bhushan Bara Rape Case: नाबालिग ने रांची सिविल कोर्ट में दर्ज कराया बयान, जांच हुई तेज

jharkhand high court

HC News: पॉलिटेक्निक उत्तर-पुस्तिका रिश्वत मामले में तीन आरोपियों को मिली राहत, फिर से सुनवाई का निर्देश

Leave a Comment