Civil Court News

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कोर्ट में पेशी से छूट वाली याचिका पर सुनवाई 30 अगस्त को

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 19 Aug, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Hemant Soren
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समन की अवहेलना से जुड़े मामले में उनकी ओर से दाखिल व्यक्तिगत पेशी से छूट से संबंधित याचिका पर 30 अगस्त को सुनवाई होगी। पिछली सुनवाई के दिन कोर्ट नहीं बैठने के कारण सुनवाई टल गई थी। एमपी/एलएलए मामले के विशेष अदालत के न्यायिक दंडाधिकारी सार्थक शर्मा उस दिन ट्रेनिंग में गए हुए थे। अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 30 अगस्त निर्धारित की है।

बता दें कि मामले में ईडी की ओर से जवाब दाखिल कर दिया गया है। हेमंत सोरेन की ओर से उनके अधिवक्ता ने पांच जुलाई को उक्त मामले में व्यक्तिगत रूप से उपस्थिति में छूट से संबंधित याचिका दाखिल की है। मामले में हेमंत सोरेन के खिलाफ उपस्थिति को लेकर समन जारी है।

See also  Ranchi: हत्या की कोशिश के जुर्म में हिन्दपीढ़ी के पांच युवकों को 10-10 साल की कैद और जुर्माना

बता दें कि हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी ने समन के आदेश का अनुपालन नहीं करने को लेकर अदालत में शिकायतवाद दर्ज कराया है। जिसमें सुनवाई जारी है। ईडी ने हेमंत सोरेन के खिलाफ भी रांची की निचली अदालत में जनवरी 2024 में शिकायतवाद दर्ज कराई है। ईडी के आठ समन पर हेमंत सोरेन ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए थे।

CourtNews Desk

1,849 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment