high court news

धनबाद-चंद्रपुरा ट्रैक के नीचे आग, नहीं दे सकते परिचालन का आदेश

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 18 Sep, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
indian railways
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः झारखंड हाईकोर्ट ने धनबाद-चंद्रपुरा रेल लाइन पर ट्रेनों का परिचालन फिर से शुरू करने को लेकर दाखिल जनहित याचिका को खारिज कर दिया है। चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि रेल लाइन पर ट्रेनों के परिचालन रेलवे का नीतिगत मामला है। रेलवे ने भूमिगत खदान के अंदर आग होने की बात कह ट्रेनों का परिचालन बंद किया है। ऐसे मामले में अदालत हस्तक्षेप नहीं कर सकती।

सुनवाई के दौरान की रेलवे ने बताया कि ट्रैक के नीचे भूमिगत खदान में आग लगे रहने के कारण धनबाद-कतरास-चंद्रपुरा रेल लाइन पर खतरा उत्पन्न हो गया है। कभी भी दुर्घटना घट सकती हैं। इस मामले में महानिदेशक ( खान व सुरक्षा) की रिपोर्ट आ चुकी है। ऐसी स्थिति में रेलवे का परिचालन जारी नहीं रखा जा सकता है। इसके बाद अदालत ने जनहित याचिका को खारिज कर दिया।

See also  घूस लेने के मामले में पांच साल की सजा पाए मुंशी भीम सिंह को हाईकोर्ट ने किया बरी

इस को लेकर शेख इस्लाम ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की थी। याचिका में कहा गया था कि चंद्रपुरा- धनबाद रेल खंड पर रेलों का परिचालन बंद है। इस कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है। अदालत से रेल परिचालन फिर शुरू करने का निर्देश देने का आग्रह किया गया था

इसे भी पढ़ेंः सालाना सौ करोड़ मिलने के बाद भी रिम्स बदहाल, प्रबंधन जिम्मेदारः हाईकोर्ट

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment