Association

DLSA News: डालसा ने जरुरतमंदों को दिया पानी का बोतल, ओरमाझी में जागरूकता अभियान

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 05 Jun, 2024
1 min read 1.2k views
DLSA News
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

DLSA News: झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस सुजित नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश दूसरे दिन रांची के करम टोली चौक, रिम्स परिसर, बरियातू रोड, चेशायर होम रोड में जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री के रूप में पानी का बोतल का वितरण किया गया।

dlsa heat

इस अवसर पर राजेश कुमार सिन्हा, एलएडीसी अधिवक्ता, पीएलवी, प्रीति पाल, सम्पा दास, स्नेहलता दुबे, किरण कुमारी, शिला तिग्गा, सतीश कुमार, विधि के छात्र-छात्राएं चंदा चौधरी, आयुषी कुमारी, निक्की कुमारी, राशि तनेजा उपस्थित थे। बढ़ती गर्मी एवं लू को देखते हुए डालसा के द्वारा जरूरतमंद लोगों के बीच राहत सामग्रियों का वितरण आगे भी किया जाएगा।

dlsa heat1

ओरमाझी में चला जागरूकता अभियान

ओरमांझी के पंचायत भवन, गगारी में डालसा टीम के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। लोगों को एलएडीसी अधिवक्ता के द्वारा बाल विवाह, बाल श्रम, डायन बिसाही आदी की विस्तृत जानकारी दी गयी। मोटर वाहन दुर्घटना में मुआवजा पाने के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया गया।

See also  झारखंड में रेगुलर कोर्ट खोलने के लिए बार काउंसिल ने चीफ जस्टिस को लिखा पत्र

बता दें कि 8 जून को होनेवाले मोटर वाहन दुर्घटना से संबंधित विशेष लोक अदालत व 13 जुलाई को होनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी लोगों को बताया गया तथा उनके बीच नशा उन्मूलन से संबंधित लिफलेट और पम्पलेट का वितरण भी किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment