मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

झारखंड एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार, ऋतु कुमार को 84 वोट से हराया

Senior Advocate Ajit Kumar elected President of the Jharkhand Advocates Association; defeated Ritu Kumar by 84 votes
---Advertisement---

रांची: झारखंड के पूर्व महाधिवक्ता सह वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार झारखंड एडवोकेट एसोसिएशन (Jharkhand Advocate Association) के अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्होंने ऋतु कुमार को 84 मत से हराया है। इस बार सबसे ज्यादा कांटे की टक्कर अध्यक्ष पद के लिए थी। जिसमें लगातार दो बार की अध्यक्ष ऋतु कुमार और अजीत कुमार के बीच सीधी टक्कर थी। अजीत कुमार कुल 672 वोट मिले, जबकि ऋतु कुमार को कुल 588 वोट मिले।

युवा वकीलों की समस्या करेंगे दूर

Senior Advocate Ajit Kumar elected President of the Jharkhand Advocates Association; defeated Ritu Kumar by 84 votes.

चुनाव जीतने के बाद अजीत कुमार ने कहा कि वह बार और बेंच में बेहतर समन्वय स्थापित करेंगे इस चुनाव में जितने भी वादे किए गए थे, उसे पूरा किया जाएगा। अजीत कुमार ने कहा कि युवा वकीलों की समस्या को दूर करने के साथ-साथ स्वनिधि में आने वाली आपत्तियों के निराकरण पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाएगा। वरीय अधिवक्ताओं को भी उचित सम्मान दिलाया जाएगा।

उपाध्यक्ष पद पर राहुल कुमार गुप्ता, महासचिव पद पर नवीन कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर श्रेष्ठा मेहता, सहायक कोषाध्यक्ष के पद आकाशदीप, सचिव (प्रशासन) के पद पर विकास कुमार और सचिव (लाइब्रेरी) के पद भोलानाथ ओझा ने जीत दर्ज की है। बता दें कि एडवोकेट एसोसिएशन के लिए 21 अगस्त को हुए मतदान में 2017 वोट पड़े थे। 

चौथी बार लगातार महासचिव बने नवीन कुमार

Navin kumar
Navin Kumar

हाई कोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के चुनाव में लगातार चौथी बार महासचिव के पद पर नवीन कुमार का कब्जा रहा। उन्होंने सबसे ज्यादा मत हासिल कर इस पद पर जीत हासिल की। उन्होंने कहा कि लगातार चौथी बार वकीलों ने उनपर विश्वास जताया है। इसलिए वह सभी के हित के लिए कार्य करेंगे। उनकी प्राथमिकता नए एवं नौजवान वकीलों को बैठने की जगह की व्यवस्था करने और सुविधा बढ़ाना प्राथमिकता होगी।

1088 वोट लाकर कोषाध्यक्ष बनीं श्रेष्ठा मेहता

एडवोकेट एसोसिएशन में इस बार सबसे ज्यादा मत श्रेष्ठा मेहता को मिला है। उन्होंने 1088 वोट हासिल कर कोषाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नलिनी झा को 487 वोट से शिकस्त दी है।

—————————–

वोट का विवरण

पद – वोट

अध्यक्ष

अजीत कुमार-672

ऋतु कुमार-588

उपाध्यक्ष

राहुल कुमार गुप्ता- 580

प्राण प्रणय- 360

महासचिव

नवीन कुमार- 935

अमित सिन्हा- 458

कोषाध्यक्ष

श्रेष्ठा मेहता-1088

नलिनी झा-601

सहायक कोषाध्यक्ष

आकाशदीप- 706

कौशल किशोर मिश्रा- 287

सचिव (प्रशासन)

विकास कुमार- 853

अमृतराज- 213

सचिव (लाइब्रेरी)

भोलानाथ ओझा- 741

अशोक कुमार- 586

 

 

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

Big Breaking news.: संथाल बेटियों के संपत्ति हक पर झारखंड हाईकोर्ट की बड़ी मुहर, 41 साल पुराने जमीन विवाद का अंत

civil court

Court News: झारखंड माध्यमिक आचार्य परीक्षा में नकल मामला: केंद्र समन्वयक और ऑब्जर्वर समेत तीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

civil court

Ranchi POCSO Court News: 13 साल की नाबालिग को दिल्ली ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी राज कुमार को झटका, जमानत याचिका खारिज

High court news

HC News: पलामू अवैध पत्थर भंडारण मामला: आरोपी धीरज कुमार को हाईकोर्ट से झटका, प्राथमिकी व संज्ञान आदेश रद्द करने की याचिका खारिज

civil court

Court News: हिंदपीढ़ी मॉल जमीन विवाद: Builder गुरबीर सिंह पर मानहानि व अपमान मामले में संज्ञान, पूर्व सांसद अजय मारू समेत 7 अन्य आरोपियों के खिलाफ परिवाद खारिज

civil court

Court News: रिम्स भूमि घोटाला: गिरफ्तार 7 अधिकारियों से शनिवार से ACB पूछताछ करेगी, कोर्ट ने 5 दिन की रिमांड मंजूर की

Leave a Comment