Supreme Court News

ऑनलाइन व फिजिकल दोनों तरह की सुनवाई की मांग, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 07 Mar, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
supreme court of india
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नयी दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर देश भर की सभी अदालतों और अधिकरणों में मामलों की ऑनलाइन माध्यम से सुनवाई के साथ ही फिजिकल सुनवाई बहाल करने का अनुरोध किया गया है।

कोरोना वायरस संक्रमण फैलने के कारण पिछले वर्ष मार्च से सुप्रीम कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए मामलों की सुनवाई हो रही है। कई बार निकाय तथा अधिवक्ता लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि मामलों की फिजिकल सुनवाई तत्काल शुरू की जाए।

इसे भी पढ़ेंः तांडव विवादः अमेजन प्राइम वीडियो की अपर्णा पुरोहित की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

अधिवक्ता एमएल शर्मा की ओर से दाखिल नयी जनहित याचिका में दोनों तरीकों से सुनवाई करने का अनुरोध किया गया है, जिसमें वादी और अधिवक्ता सुनवाई के तरीके को चुनने के लिए स्वतंत्र हों।

See also  सुप्रीम कोर्ट ने कहा- फैसला लिखना एक कला है, हर फैसला स्पष्ट, तार्किक व सटीक होना चाहिए

याचिका में कहा गया है कि न्याय हित में देश भर में न्यायिक प्रक्रिया के लिए वीडियो तंत्र मुहैया कराने की खातिर राज्य को निर्देश दें।

इसमें कहा गया है कि वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए होने वाली सुनवाई और न्यायिक रिकॉर्ड के लिए पेपर रहित ई-फाइलिंग से लोगों की जिंदगी बचेगी क्योंकि कागज को भी संक्रमण का वाहक पाया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment