मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Court News: स्कूल से लौट रही नाबालिग के साथ दुष्कर्म, POCSO कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई

ranchi civil court
---Advertisement---

Ranchi ( Court News) : पोक्सो के विशेष न्यायाधीश बीके श्रीवास्तव की अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी देवराज महतो को 20 साल कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने उसपर, 50 हजार का जुर्माना लगाया है। 

स्कूल से लौटते समय हुई घटना

मामले को लेकर नाबालिग की मां ने 30 जून 2024 को सिल्ली थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। प्राथमिकी के अनुसार घटना 29 जून 2024 की है। 15 वर्षीय नाबालिग दसवीं कक्षा की छात्रा थी। वह साइकिल से स्कूल गयी थी। दोपहर करीब एक बजे स्कूल से घर लौटने के दौरान आरोपी उसका पीछा करने लगा।

साइकिल रोक ले गया किनारे

आरोप के अनुसार, फुलटांड़ गांव और कुम्हार टीका गांव के बीच चट्टान रोड के पास आरोपी ने नाबालिग की साइकिल का हैंडल पकड़कर उसे रोक लिया। इसके बाद वह उसे सड़क किनारे ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद नाबालिग वहां से भागकर खेत की ओर चली गयी। वहां एक रिश्तेदार ने उसे अस्त-व्यस्त हालत में देखा।

घर पहुंचने के बाद नाबालिग ने अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद मां उसे लेकर सिल्ली थाना पहुंची और आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी।

पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया था। सुनवाई के दौरान अदालत ने उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के बयान के आधार पर देवराज महतो को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

Big Breaking news.: संथाल बेटियों के संपत्ति हक पर झारखंड हाईकोर्ट की बड़ी मुहर, 41 साल पुराने जमीन विवाद का अंत

civil court

Ranchi POCSO Court News: 13 साल की नाबालिग को दिल्ली ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी राज कुमार को झटका, जमानत याचिका खारिज

civil court

Court News: हिंदपीढ़ी मॉल जमीन विवाद: Builder गुरबीर सिंह पर मानहानि व अपमान मामले में संज्ञान, पूर्व सांसद अजय मारू समेत 7 अन्य आरोपियों के खिलाफ परिवाद खारिज

civil court

Court News: रिम्स भूमि घोटाला: गिरफ्तार 7 अधिकारियों से शनिवार से ACB पूछताछ करेगी, कोर्ट ने 5 दिन की रिमांड मंजूर की

High court news

HC News: जमशेदपुर के चर्चित राम सकल प्रसाद हत्याकांड में आरोपी संदीप तापड़िया को हाईकोर्ट से झटका, डिस्चार्ज याचिका खारिज

High court news

HC News: मां-पिता दोनों गार्जियन, तो बच्चे की कस्टडी का दरवाजा किसके लिए खुला? हाई कोर्ट ने दिया जवाब

Leave a Comment