Supreme Court News

Corona Update: सुप्रीम कोर्ट के 44 कर्मचारी कोरोना संक्रमित, अब घर से चलेगी अदालत

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 12 Apr, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Stay on arrest of Abhishek Jha, husband of suspended IAS Pooja Singhal, accused of money laundering
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

New Delhi: सुप्रीम कोर्ट के 44 कर्मचारियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के मद्देनजर सभी न्यायाधीश सोमवार को अपने-अपने घरों से अदालतें लगाएंगे और शीर्ष अदालत की पीठें अपने निर्धारित समय से एक घंटे की देरी से सुनवाई के लिए बैठेंगी।

सुप्रीम कोर्ट के करीब 50 प्रतिशत कर्मचारियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने को लेकर मीडिया में आई कुछ खबरों पर शीर्ष अदालत के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले एक हफ्ते में 44 कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। सुप्रीम कोर्ट में करीब 3,000 कर्मचारी काम कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ेंः हाईकोर्ट ने कहा- हेलमेट के निर्माण और बिक्री की सख्त निगरानी करे भारतीय मानक ब्यूरो

See also  कोरोना से बचाव के लिए झारखंड हाईकोर्ट परिसर में खुला मास्क बैंक

सुप्रीम कोर्ट में कुछ न्यायाधीश अदालती कार्यवाही के लिए शीर्ष अदालत के परिसर में आ रहे थे वहीं कुछ अन्य न्यायाधीश अब भी अपने-अपने घरों से अदालतें लगा रहे थे। कोविड-19 के मामले बढ़ने के बीच शीर्ष अदालत ने दो अधिसूचनाएं जारी की हैं।

इनमें से एक में कहा गया है कि जो पीठें सुनवाई के लिए साढ़े 10 बजे और 11 बजे बैठती हैं वे सोमवार को अपने निर्धारित समय से एक घंटे की देरी से बैठेंगी। सभी जज अपने-अपने निवास स्थानों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए मामले सुनेंगे।

इस बीच अदालती कक्षों के साथ ही समूचे न्यायालय परिसर को संक्रमण मुक्त किया जा रहा है। अन्य अधिसूचना में वकीलों द्वारा अत्यावश्यक मामलों का अदालत आकर उल्लेख करने पर सोमवार से लेकर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment