high court news

जस्टिस केपी देव के परिवार वालों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 18 Aug, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
coronavirus in jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची। झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस केपी देव भले ही कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, लेकिन उनके परिवार के सभी सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव पायी गयी। इनकी जांच के लिए सोमवार को सैम्पल लिया गया था। मंगलवार को इसकी रिपोर्ट निगेटिव आयी है।

फिलहाल जस्टिस केपी देव को पेइंग वार्ड के दूसरे रूम में शिफ्ट कर दिया गया है। क्योंकि सोमवार को जिस रूम में उन्हें रखा गया था। वहां की स्थिति बहुत खराब थी। इसके बाद उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई थी। इसके बाद रिम्स प्रबंधन ने सबकुछ ठीक किया। इसके बाद एक रूम को सेनेटाइज किया गया है जहां पर उन्हें शिफ्ट कर दिया। बता दें कि जज के साथ उनके ससुर भी कोरोना संक्रमित हुए थे। इलाज के लिए दोनों लोगों को रिम्स के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया है।

See also  पंजाब सीएम की पत्नी के खाते से पैसे उड़ाने वाले साइबर अपराधी को नहीं मिली जमानत
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment