Civil Court News

रांचीः कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने व्यक्तिगत पेशी से छूट की दाखिल की याचिका, सुनवाई 16 अगस्त को

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 14 Aug, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Congress leader Rahul Gandhi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः कांग्रेस नेता राहुल गांधी मानहानि मामले में रांची की एमपी/एमएलए की विशेष अदालत में बुधवार को आंशिक सुनवाई हुई। यह सुनवाई अमित शाह पर गंभीर टिप्पणी करने से जुड़े मामले में हुई। सुनवाई के दौरान राहुल गांधी के वकील प्रदीप चंद्रा की ओर से कहा कि व्यक्तिगत पेशी से छूट को लेकर याचिका दाखिल की है। इसके बाद सुनवाई की तारीख आगे बढ़ा दी गई। जबकि दाखिल एमसीए पर सुनवाई के लिए 16 अगस्त की तारीख निर्धारित की गई है।

मामले में कोर्ट में पेशी के लिए राहुल गांधी को समन जारी किया गया है। पिछली सुनवाई में समन की तामील सर्विस रिपोर्ट कोर्ट को प्राप्त नहीं होने के कारण सुनवाई टल गई थी। अदालत ने पिछले दिनों समन के साथ दस्ती समन भी जारी किया है। तामील सर्विस रिपोर्ट आने का बाद ही आगे की सुनवाई होगी। दरअसल 2018 में कांग्रेस अधिवेशन में राहुल गांधी ने अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी की थी, जिसको लेकर रांची में नवीन झा की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई थी।।

See also  रांची हिंसा के 12 आरोपियों को नहीं मिला जमानत


कोर्ट में हाजिरी के लिए जारी हुआ समन
राहुल गांधी ने कहा था कि भाजपा में एक हत्या का आरोपी अध्यक्ष बन सकता है लेकिन कांग्रेस में ऐसा नहीं हो सकता। इसी मामले में राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है जिसमें अदालत में उन्हें कोर्ट में उपस्थित होने के लिए बीते 21 मई को समन जारी किया है। नवीन झा की याचिका में कहा गया है कि राहुल के बयान से उन्‍हें ठेस पहुंची है और साथ में पार्टी की छवि भी खराब हुई है इसलिए शिकायतवाद दायर किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment