Civil Court News

अमित शाह पर टिप्पणी मामलाः Rahul Gandhi कोर्ट में नहीं हुए उपस्थित, वादी ने कहा- जारी करें वारंट

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 06 Jul, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Congress leader Rahul Gandhi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अमित शाह पर टिप्पणी मामलाः भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ राहुल गांधी के द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े मामले में शनिवार को एमपी-एमएलए की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता के वकील ने राहुल गांधी के खिलाफ वारंट जारी करने का अनुरोध किया।

इस मामले में राहुल गांधी के उपस्थिति को लेकर समन जारी है। लेकिन राहुल गांधी की ओर से उपस्थिति दर्ज नहीं कराई गई । इस पर शिकायतकर्ता के वकील ने वारंट जारी करने का अनुरोध किया। कोर्ट ने कहा कि जारी समन मिला है या इसका सर्विस रिपोर्ट कोर्ट को नहीं मिला है। इसको देखते हुए वारंट अभी जारी नहीं किया जा सकता है। मामले में उपस्थिति की अगली तिथि निर्धारित की गई है।

See also  टेंडर घोटालाः विधानसभा सत्र में शामिल हो पाए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, कोर्ट ने ईडी से मांगा जवाब

राहुल गांधी ने दिल्ली के अधिवेशन में कहा था कि भाजपा में हत्या का आरोपी भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है, लेकिन कांग्रेस में ऐसा बिल्कुल नहीं हो सकता है। इसको लेकर बीजेपी कार्यकर्ता नवीन झा ने  राहुल गांधी के खिलाफ शिकायतवाद दायर किया है। याचिका में कहा है कि राहुल के बयान को लेकर अमित शाह की छवि धूमिल हुई है। अमित शाह पर अपतिजनक टिप्पणी करने को लेकर रांची और चाईबासा में केस किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment