Association

रांची जिला बार एसोसिएशन के चुनाव की तैयारी पूरी, 20 जनवरी को होगा मतदान

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 31 Dec, 2023
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Ranchi District bar association election
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची जिला बार एसोसिएशन का द्विवार्षिक चुनाव 20 जनवरी को होगा। इस दिन 10 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक मतदान होगा। चुनाव समिति ने चुनाव विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है।

समिति के सदस्य अजय कुमार तिवारी एवं अमरेंद्र कुमार झा ने संयुक्त रूप से चुनाव की अधिसूचना जारी की। अधिसूचना के अनुसार झारखंड स्टेट बार काउंसिल के मॉडल रूल के तहत बार एसोसिएशन के सात पदाधिकारियों व कार्यकारिणी समिति के नौ सदस्यों का चुनाव कराया जाएगा।

उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 2116 मतदाता करेंगे। तीन जनवरी से लेकर 8 जनवरी तक इच्छुक उम्मीदवार नामांकन पत्र ले सकेंगे तथा इसी अवधि में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

See also  Prsche Accident: वेदांत अग्रवाल की जमानत रद्द, जुवनाइल जस्टिस बोर्ड ने भेजा रिमांड होम, हंगामे के बाद पुणे पुलिस ने दायर की थी रिव्यू पिटीशन

रांची जिला बार एसोसिएशन में पदाधिकारियों का चुनाव

रांची जिला बार एसोसिएशन (आरडीबीए) के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, सहायक कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव प्रशासन, संयुक्त सचिव लाइब्रेरी के साथ-साथ कार्यकारिणी समिति के 9 सदस्यों का चुनाव होगा।

20 जनवरी को मतदान के बाद मतों की गिनती 21 जनवरी को दिन के 11:30 बजे से शुरू होगी। सबसे पहले पदाधिकारियों के लिए मतों की गिनती की जाएगी। इसके बाद कार्यकारिणी सदस्यों की मतगणना होगी।

वर्तमान में रांची जिला बार एसोसिएशन की पुरानी कमेटी का कार्यकाल पूरा होने के बाद उसे भंग कर दिया गया है। तीन सदस्यीय एडहॉक कमेटी कार्य देख रही है।

See also  हाईकोर्ट के अधिवक्ता एके रशीदी वक्फ को सुन्नी वक्फ बोर्ड के सदस्य बनाए जाने पर एडवोकेट वेलफेयर सोसाइटी ने दी बधाई

नामांकन शुल्क दो से पांच हजार रुपए तक

नामांकन पत्र के लिए इस बार 100 रुपए की जगह 150 रुपए का शुल्क रखा गया है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव व कोषाध्यक्ष पद के लिए इस बार पांच-पांच हजार रुपए शुल्क देना पड़ेगा।

वहीं सहायक कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव प्रशासन, संयुक्त सचिव लाइब्रेरी पद के लिए चार-चार हजार रुपए रुपए का शुल्क रखा गया है, जबकि कार्यकारिणी सदस्य के लिए 2000 रुपये शुल्क रखा गया है।

यह सभी शुल्क नन रिफंडेबल रहेगा। 9 जनवरी को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी के बाद 10 जनवरी को दोपहर 12 बजे से दो बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद शाम में उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

See also  मेडिकल बीमा पर बार काउंसिल की बैठक, कहा- सभी को मिलनी चाहिए सरकार की योजनाओं का लाभ
Facebook PageClick Here
Telegram ChannelClick Here
WebsiteClick Here
Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment