Civil Court News

Coal linkage के आरोपी इजहार अंसारी की न्यायिक हिरासत अवधि 15 जुलाई तक बढ़ी

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 03 Jul, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
ranchi civil court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Coal Lonkage: कोल लिंकेज घोटाले से प्राप्त राशि का मनी लाउंड्रिंग करने के आरोप में जेल में बंद हजारीबाग के चर्चित कोयला कारोबारी इजहार अंसारी की न्यायिक हिरासत अवधि अदालत ने दो सप्ताह के लिए बढ़ा दी है। इससे पूर्व आरोप को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने अगली पेशी की तारीख 15 जुलाई निर्धारित की है।

ईडी ने कोयला कारोबारी इजहार अंसारी को 16 जनवरी को गिरफ्तार किया था। तब से वह जेल में है। उस पर जेएसएमडीसी से सब्सिडी पर आवंटित 86 हजार टन कोयले को बाहर की मंडी में अवैध तरीके से बेचकर 70 करोड़ रुपए प्रोसिड ऑफ क्राइम से आय अर्जित करने का आरोप है। पिछले दिनों ईडी ने अवैध कमाई से मनी लाउंड्रिंग करने के आरोप में उसकी करोड़ों की संपत्ति को अटैच की है।

See also  चारा घोटालाः लालू प्रसाद को झटका, ऑनलाइन ही रखना होगा कोर्ट में पक्ष

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment