Civil Court News

Court News: सिविल कोर्ट में रक्तदान शिविर:काले कोट के पीछे लाल दिल: जज और वकीलों ने एक साथ किया रक्तदान

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 01 Aug, 2026
2 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Court News: सिविल कोर्ट में रक्तदान शिविर:काले कोट के पीछे लाल दिल: जज और वकीलों ने एक साथ किया रक्तदान
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi News: जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA), रांची के तत्वावधान में शनिवार (1 अगस्त 2026) को रांची सिविल कोर्ट परिसर में एक विशेष स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का विधिवत उद्घाटन रांची के न्यायायुक्त (Judicial Commissioner) अनिल कुमार मिश्रा-1 और जिला बार एसोसिएशन के महासचिव संजय कुमार विद्रोही ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

“रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य नहीं”

उद्घाटन भाषण में न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा-1 ने रक्तदान को ‘महादान’ बताते हुए कहा, “रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प उपलब्ध नहीं है। हमारे द्वारा दान किया गया रक्त ही किसी गंभीर पीड़ित व्यक्ति की जान बचा सकता है।” उन्होंने अदालत परिसर में इस तरह के सामाजिक व मानवीय सरोकार से जुड़े आयोजनों की सराहना की और न्यायिक कर्मियों व अधिवक्ताओं को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।

See also  Gang Rape with Minor: अदालत ने मरते दम तक जेल में रहने की तीनों को सुनाई सजा
Court News: सिविल कोर्ट में रक्तदान शिविर:काले कोट के पीछे लाल दिल: जज और वकीलों ने एक साथ किया रक्तदान

अधिवक्ताओं और न्यायिक पदाधिकारियों ने पेश की मिसाल

शिविर के प्रथम चरण में कई न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं ने स्वयं रक्तदान कर समाज को एक बड़ा संदेश दिया। रक्तदान करने वालों में मुख्य रूप से शामिल थे:

  • श्री निशांत कुमार (P.O. MACT)
  • श्री संजय कुमार विद्रोही (महासचिव, रांची जिला बार एसोसिएशन)
  • श्री मनीष कुमार सिंह एवं श्री अमित गुप्ता (न्यायिक दंडाधिकारी)
  • श्री अनुप कुमार (LADC सहायक), तथा PLV अमित बड़ाईक व सिकंदर मुंडा।

इस मौके पर रांची जिला बार एसोसिएशन के महासचिव संजय विद्रोही ने कहा, “एक यूनिट रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है। रक्त का कोई धर्म नहीं होता, इसलिए हर स्वस्थ व्यक्ति को आगे आकर रक्तदान करना चाहिए।”

सुरक्षित माहौल में रिम्स की टीम ने कराया रक्तदान

रक्तदान शिविर का संचालन रिम्स (RIMS), रांची की विशेषज्ञ डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम की देखरेख में पूरी तरह सुरक्षित माहौल में किया गया। शिविर में शामिल डॉक्टरों की टीम में डॉ. सुषमा कुमारी, डॉ. उमेश कुमार सिंह, डॉ. जॉनशन टोप्पो और डॉ. कविता देवघरिया प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

See also  हाईकोर्ट ने कहा- न्याय के मंदिर का हुआ अपमान, महाधिवक्ता और अपर महाधिवक्ता के खिलाफ चलेगा आपराधिक अवमानना का मामला

दान देने से पूर्व सभी रक्तदाताओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच (जैसे ब्लड प्रेशर और हीमोग्लोबिन) की गई। रक्तदान करने वाले सभी न्यायिक पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं और कर्मियों को माननीय न्याययुक्त द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

प्रमुख उपस्थित लोग

इस मानवीय आयोजन में अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश (कुटुंब न्यायालय) श्री राजेश कुमार सिंह, न्यायिक दंडाधिकारी श्री अभिषेक श्रीवास्तव, श्री प्रशांत कुमार वर्मा, LADC चीफ श्री प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, डिप्टी LADC श्री राजेश कुमार सिंह, LADC सदस्य, बार एसोसिएशन के सदस्य तथा रिम्स की पैरामेडिकल टीम के अन्य सदस्य एवं कर्मी बड़ी संख्या में मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में आयोजक मंडल (DLSA) द्वारा इस शिविर को सफल बनाने के लिए सभी न्यायधीशों, अधिवक्ताओं, रिम्स की मेडिकल टीम और रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

CourtNews Desk

1,848 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment