मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

कहीं जमानत से पहले लालू प्रसाद को जाना न पडे़ होटवार जेल, जानिए पूरा मामला

HC News: CBI granted 8 weeks to gather documents in the Lalu Prasad case
---Advertisement---

रांचीः चारा घोटाले मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद को अब बिरसा मुंडा जेल भी जाना पड़ सकता है। सीबीआई की ओर से फोन प्रकरण को जेल मैन्युअल उल्लंघन का बताते हुए कोर्ट से लालू प्रसाद को रिम्स से बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा भेजे जाने का आग्रह किया है।

इसको लेकर सीबीआई की ओर से अदालत में एक पूरक शपत पत्र दाखिल किया गया है। इसमें कहा गया है कि लालू प्रसाद रिम्स में मिली सुविधा का फायदा उठा रहे हैं और उन्होंने नीतीश सरकार गिराने का प्रयास किया है। फोन प्रकरण मामले में बिहार में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

इसे भी पढ़ेंः दल-बदल मामलाः बाबूलाल मरांडी की याचिका पर विधानसभा ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय

शपथ पत्र में यह भी कहा गया है कि लालू प्रसाद को अब ईलाज की जरूरत नहीं है, क्योंकि उनकी तबीयत ठीक और स्थिर है। ऐसे में उन्हें जेल भेजा जा सकता है। उम्मीद है कि शुक्रवार को इस मामले में झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।

लालू प्रसाद की जमानत पर शुक्रवार को सुनवाई

राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद की जमानत पर शुक्रवार को हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। इसकी सुनवाई जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत में होनी है। लालू प्रसाद ने दुमका कोषागार मामले में जमानत याचिका दाखिल की है

याचिका में सजा की आधी अवधि जेल में काटने और कई तरह की बीमारियों का हवाला देते हुए जमानत देने की मांग की गई है। उनके अधिवक्ता देवर्षि मंडल का दावा है कि लालू प्रसाद ने दुमका वाले मामले में 42 माह से ज्यादा समय जेल में बिताया है।

इस मामले में सीबीआई कोर्ट ने उन्हें सात साल की सजा सुनाई है। ऐसे में लालू प्रसाद ने सजा की आधी अवधि जेल में बिता ली है। इस आधार पर उन्हें जमानत की सुविधा मिलनी चाहिए। अगर लालू प्रसाद को जमानत मिलती है, तो वे जेल से बाहर निकल जाएंगे।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

HC News: जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

High court news

HC News: 51 मल्टी-पर्पज वर्कर्स की सेवा नियमित करने का बड़ा आदेश, प्रारंभिक नियुक्ति से मिलेंगे सभी लाभ

L Khiyangate News

HC News: जेपीएससी परीक्षा अनियमितता: पूर्व मुख्य सचिव एल ख्यांग्ते की जमानत पर सुनवाई, सीआईडी को जवाब दाखिल करने का निर्देश

High court news

HC News: भूगोल शिक्षक को फिजिकल एजुकेशन में बीपीएड के आधार पर नियमितीकरण नहीं, हाईकोर्ट ने खारिज की समीक्षा याचिका

High court news

HC News: फाइल मूवमेंट का बहाना नहीं चलेगा: 234 दिन की देरी पर झारखंड हाईकोर्ट ने खारिज की राज्य सरकार की अपील

High court news

HC News: किशोर न्याय अधिनियम पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला: अपराध की गंभीरता के आधार पर नाबालिग की जमानत नहीं की जा सकती खारिज, सशर्त मिली जमानत

Leave a Comment