State News

आय से अधिक संपत्ति मामले में अपील खारिज होने के बाद पूर्व मंत्री हरिनारायण राय को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 09 Dec, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Ex minister Harinarain Raia
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

झारखंड के पूर्व मंत्री हरिनारायण राय और उनकी पत्नी सुशीला देवी को देवघर स्थित उनके ससुराल से सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। झारखंड हाईकोर्ट से अपील खारिज होने के बाद उन्हें निचली अदालत में सरेंडर करना था। बताया जा रहा है कि सीबीआई ने वारंट लेकर गिरफ्तार किया है।

1.46 करोड़ रुपये के आय से अधिक मामले में इनकी ओर से दाखिल अपील पर झारखंड हाईकोर्ट ने चार नवंबर को फैसला सुनाया था। अदालत ने सीबीआई कोर्ट की सजा को बरकरार रखते हुए इनकी अपील खारिज कर दी और सरेंडर करने का निर्देश दिया था।

इसे भी पढ़ेंः मेडिकल नामांकनः दो आवासीय प्रमाण पत्र पर नामांकन मामले में हाईकोर्ट ने कहा- छात्रों से लें अंडर टेकिंग

See also  Ranchi: न्यायिक देरी के कारण नागरिकों को समय पर नहीं मिल पा रहा न्याय, हो रहा मौलिक अधिकारों का हनन -

गौरतलब है कि दिसंबर 2016 में हरिनारायण राय, पत्नी सुशीला देवी और भाई संजय कुमार राय को पांच-पांच साल की सजा सुनाई थी। इसके खिलाफ इन लोगों ने हाईकोर्ट में अपील याचिका दाखिल की थी। 25 अगस्त को बहस पूरी होने पर अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

मनी लाउंड्रिंग मामले में मिली सात साल की सजा

पूर्व मंत्री हरिनारायण राय को आय से अधिक संपत्ति के अलावा मनी लाउंड्रिंग मामले में भी सजा मिली है। ईडी कोर्ट 4.33 करोड़ रुपये के मनी लाउंड्रिंग मामले में हरिनारायण राय को सात साल की सजा सुनाई है। इसके खिलाफ अपील हाई कोर्ट में अभी लंबित है।

See also  आय से अधिक संपत्ति मामलाः हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे पूर्व मंत्री हरिनारायण राय
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment