मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Bar Association elections: अधिवक्ताओं के लिए कल्याण कोष और आय व्यय में होगी पारदर्शिता : संजय विद्रोही

sanjay vidrohi
---Advertisement---

Ranchi: Bar Association elections रांची जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए चार अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। 16 पदों के लिए चुनाव में 78 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनके भाग्य फैसला 2117 मतदाता करेंगे। महासचिव पद के उम्मीदवार संजय कुमार विद्रोही कई मुद्दों के साथ मैदान में उतरे हैं।

रांची के जीइएल चर्च परिसर स्थित कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अगर मैं चुनाव जीत कर आता हूं तो बार के आय-व्यय में पूरी तरह से पारदर्शिता रखी जाएगी। उनके मुद्दे में बार में अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए कोष बढ़ाना, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराने की लड़ाई जारी रखना।

इसे भी पढ़ेंः सुप्रीम कोर्ट ने कहा- आपराधिक पृष्ठभूमि के लोगों को न्यायपालिका से दूर रखा जाना चाहिए

बार एवं बेंच के बीच समन्वय बनाए रखना, अधिवक्ताओं की बच्चियों की शादी में सहायता के लिए अलग से कोष बनाना, एडवोकेट एप को पुनर्जीवित करना, अधिवक्ताओं के मान-सम्मान को बढ़ाना, पिछले कार्यकाल के अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाना, पुराने बार भवन में बैठने की व्यवस्था को दुरुस्त करना।

अधिवक्ताओं की समस्या में हमेशा साथ खड़े रहना शामिल है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली कमेटी के कार्यों में पारदर्शिता नहीं रही है। अभी तक उनकी ओर इसका लेखा-जोखा नहीं दिया गया है कि आखिर बार की कितनी आमदनी हुई और कहां पर पैसा खर्च किया गया है।

उन्होंने कहा कि यह सब काम तब संभव है जब एक बेहतर टीम जीत कर आएगी। उन्होंने अधिवक्ताओं से मतदान के दिन मतदान करने की अपील की। कहा कि 90 प्रतिशत या उससे अधिक मतदान होने पर ही बार संघ को एक बेहतर टीम मिलेगी। जो भी टीम चुनकर आए बार एवं अधिवक्ताओं के हित में काम करे।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

Big Breaking news.: संथाल बेटियों के संपत्ति हक पर झारखंड हाईकोर्ट की बड़ी मुहर, 41 साल पुराने जमीन विवाद का अंत

civil court

Court News: झारखंड माध्यमिक आचार्य परीक्षा में नकल मामला: केंद्र समन्वयक और ऑब्जर्वर समेत तीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

High court news

HC News: पलामू अवैध पत्थर भंडारण मामला: आरोपी धीरज कुमार को हाईकोर्ट से झटका, प्राथमिकी व संज्ञान आदेश रद्द करने की याचिका खारिज

हाई कोर्ट की महिला अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती

HC News: अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती मौत मामला: गिरफ्तारियों पर सरकार से जवाब तलब, जांच अधिकारी शुक्रवार को कोर्ट में होंगे हाजिर

High court news

HC News: ईसीएल और 397 कामगारों से जुड़ा 52 साल पुराना विवाद: ईसीएल के 397 पूर्व कर्मियों के दावे पर हाईकोर्ट सख्त, 156 के दस्तावेजों की जांच का आदेश

High court news

HC News: 730 करोड़ रुपये का जीएसटी घोटाला: मुख्य आरोपी शिवकुमार देवड़ा को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज

Leave a Comment