high court news

लालू प्रसाद की जमानत पर हाईकोर्ट में अब 11 सितंबर को होगी सुनवाई

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 28 Aug, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
HC News: CBI granted 8 weeks to gather documents in the Lalu Prasad case
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की जमानत पर सुनवाई टल गई है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 11 सितंबर को होगी। जस्टिस अपरेश सिंह की अदालत में इनकी जमानत पर सुनवाई होनी थी, लेकिन सीबीआइ के अधिवक्ता के उपलब्ध नहीं होने के कारण इसको टाल दिया गया। सीबीआई के अधिवक्ता राजीव सिन्हा की तबीयत खराब है इसलिए इस मामले में समय दिया जाए। इसके बाद सुनवाई टल गई। लालू प्रसाद के अधिवक्ता देवर्षि मंडल ने बताया कि चारा घोटाले के चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी से जुड़े मामले में लालू प्रसाद ने जमानत देने की गुहार लगाई है। सुनवाई के दौरान लालू के अधिवक्ता देवर्षि मंडल ने पक्ष रखा।

See also  Ranchi/H Court News: सारठ विधानसभा ईवीएम जारी करने को हाईकोर्ट की अनुमति, दो सप्ताह बाद होगी अगली सुनवाई

याचिका में कहा गया है कि चाईबासा वाले मामले में उन्हें पांच साल की सजा मिली है और उन्होंने आधी सजा काट ली है। वहीं, उन्हें डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट की बीमारी, क्रॉनिक किडनी डिजीज जैसी कई बीमारी है। इसलिए उन्हें जेल की बजाय रिम्स में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका इलाज हो रहा है। लालू प्रसाद को सीबीआई की विशेष अदालत ने चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में पांच साल की सजा सुनाई है। 

इसे भी पढ़ेंः विधायक अशोक सिंह हत्याकांड में पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह की सजा बरकरार

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment