Civil Court News

Ranchi/Judgment: मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी करने के आरोप से एक ही परिवार के 8 आरोपी बरी, नहीं पहुंचा कोई गवाह

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 30 Nov, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
ranchi civil court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: सिविल कोर्ट रांची की न्यायिक दंडाधिकारी इला कंडपाल की अदालत ने आयरन रड से मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर देने के मामले में मुकदमे का सामना कर रहा एक ही परिवार के 8 आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है। अदालत ने डोरंडा थाना क्षेत्र के गांधी नगर हिनू निवासी स्व. राज कुमार साव के एक बेटा राहुल कुमार एवं छह बेटियां सरिका कुमारी, बबीता कुमारी, सुनिता कुमारी, अनिता कुमारी, तनु कुमारी उर्फ जानवी कुमारी, खुशी कुमारी एवं उनकी पत्नी प्रमिला देवी को बरी किया।

इन सभी के खिलाफ डोरंडा के बिरसा चौक निवासी प्रीति देवी ने मारपीट का आरोप लगाते हुए 4 सितंबर 2021 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें कहा गया था कि सभी आरोपियों ने घर में घुस कर मेरे पति को आयरन रड से मार कर जख्मी कर दिया था। लेकिन अदालत में गवाही के दौरान एक भी गवाह केस साबित करने के लिए नहीं पहुंचा।

See also  Babri Demolition Case: बाबरी विध्वंस मामले में कोर्ट के फैसले के खिलाफ क्या सीबीआई करेगी अपील
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment