मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Ranchi: विधायक सरयू राय के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में अंतरित राहत, दंडात्मक कार्रवाई पर रोक

---Advertisement---

Ranchi: झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस एसके द्विवेदी की पीठ में विधायक सरयू राय के खिलाफ प्राथमिकी को निरस्त करने की मांग वाली याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद पीठ ने सरयू राय को अंतरिम राहत प्रदान की है। पीठ ने अगली सुनवाई तक उनके खिलाफ किसी प्रकार की पीड़क कार्रवाई पर रोक लगा दी है। मामले में सरकार को चार सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया गया है। गोपनीय दस्तावेज के लीक मामले में विधायक सरयू राय के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग के अवर सचिव ने मई 2022 में डोरंडा थाना में प्राथमिकी कराई थी। रांची के एमपी- एमएलए की कोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग की संचिका के गोपनीय पन्नों की चोरी करने के आरोप में सरयू राय के खिलाफ आरोप पत्र पर संज्ञान लेते हुए समन जारी किया है।

सरयू राय की ओर से पूरी कार्रवाई को निरस्त करने की मांग को लेकर हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता दिवाकर उपाध्याय ने पक्ष रखा। उनकी ओर से पीठ को बताया गया कि जिस दस्तावेज को गोपनीय बताकर प्राथमिकी कराई गई है, वह सूचना के अधिकार की श्रेणी में आती है। देश की सुरक्षा और अखंडता भंग होने की संभावना वाले दस्तावेज लीक करने पर ही गोपनीय दस्तावेज एक्ट के अनुसार प्राथमिकी की जा सकती है। इस मामले में ऐसा नहीं है। इसलिए प्राथमिकी सहित कोर्ट की कार्रवाई निरस्त की जाए। विधायक सरयू राय ने गोपनीय दस्तावेज को हासिल करने के बाद प्रेस कान्फ्रेंस कर मीडिया को कोरोना काल में किए गए राशि के उपयोग की जानकारी दी थी। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से उनके खिलाफ डोरंडा थाना में प्राथमिकी कराई गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

HC News: 730 करोड़ रुपये का जीएसटी घोटाला: मुख्य आरोपी शिवकुमार देवड़ा को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज

High court news

HC News: TGT शिक्षक नियुक्ति में बड़ी राहत, मुख्य विषय (मेन/ऑनर्स) होना अनिवार्य नहीं—कोर्ट ने निदेशक के 2021 के पत्र के खंड-5 को किया रद्द, 8 सप्ताह में नियुक्ति का निर्देश

High court news

HC News: गिरिडीह: सर जगदीश चंद्र बोस की 89 साल से बंद लोहे की तिजोरी पर झारखंड हाईकोर्ट का स्वतः संज्ञान, जनहित याचिका के रूप में दर्ज करने का निर्देश

High court news

HC News: डॉक्टर पति को पत्नी से नहीं मिला तलाक, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील; बेटी के लिए 15 लाख देने का आदेश

High court news

HC News: मां-पिता दोनों गार्जियन, तो बच्चे की कस्टडी का दरवाजा किसके लिए खुला? हाई कोर्ट ने दिया जवाब

High court news

HC News: पत्नी ने मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया… हाई कोर्ट ने कहा- आरोप साबित नहीं हुए तो तलाक नहीं

Leave a Comment