Civil Court News

रांचीः जमीन कारोबारी शेखर कुशवाहा की जमानत पर सुनवाई पूरी, आदेश 8 अक्तूबर को

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 05 Oct, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
shekhar
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now


रांचीः फर्जी दस्तावेज के सहारे जमीन की खरीद-बिक्री के आरोप में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में बंद जमीन कारोबारी शेखर कुशवाहा आगे जेल में रहेगा या बाहर आएगा। इसका फैसला 8 अक्तूबर को आएगा। उसकी ओर से दाखिल जमानत याचिका पर पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत में शनिवार को सुनवाई हुई।

दोनों पक्षों की दलीलें पूरी होने के बाद अदालत ने आदेश सुरक्षित रख लिया। अदालत अपना आदेश 8 अक्तूबर को सुनाएगी। आरोपी ने जमानत की गुहार लगाते हुए 13 सितंबर को याचिका दाखिल की है। उस पर बड़गाईं के गाड़ी मौजा की 4.83 एकड़ जमीन में फर्जीवाड़ा करने का आरोप है। ईडी ने उसे 12 जून को गिरफ्तार किया था। तब से वह जेल में है।

See also  Jharkhand News: 1630.67 किलो डोडा कांड: अदालत नौ जनवरी को सुनाएगी फैसला
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment