Association

रांचीः वकीलों के साथ जजों ने धूमधाम से मनाया करम पर्व, पारंपरिक गीतों पर झूमे अधिवक्ता

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 13 Sep, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Image 2024 09 13 at 9.14.10 PM
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः जिला बार एसोसिएशन के नए बार भवन परिसर में शुक्रवार को वकीलों के बीच अलग ही माहौल देखने के मिला। मौका था प्रकृति का पर्व करम त्योहार पर झुमते अधिवक्ता परिवार। जी हां बार एसोसिएशन के बैनर तले शुक्रवार को नए बार भवन परिसर में वकीलों के बीच करम पर्व धुमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त दिवाकर पांडे समेत सेशन जज एवं अन्य न्यायिक पदाधिकारियों ने प्रकृति का पर्व करम पर्व में शामिल हुए। वकीलों को बधाई दी।

इस शुभ मौके पर बार एसोसिएशन के महासचिव संजय कुमार विद्रोही ने कहा कि करम पर्व प्रकृति की पूजा है, पर्यावरण का सम्मान है। यह केवल एक पूजा या समारोह नहीं है बल्कि पूरा का पूरा विज्ञान है। जिस प्रकृति को समझने में आधुनिक विज्ञान को सैकड़ों वर्ष लग गए उसे हमारा आदिवासी समुदाय हजारों साल पहले समझकर बैठा हुआ है। करम डाल की पूजा तो सांकेतिक है। यह संदेश है कि जरूरत पड़े तो पेड-पौधों की छटनी करो, उसे जड़ विहीन मत करो।

See also  चांडिल स्टेशन पर डंपिंग यार्ड बनाने से होने वाले प्रदूषण पर रेलवे से जवाब तलब

समारोह में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद अग्रवाल, उपाध्यक्ष बीके राय समेत सभी पदधारियों एवं काफी संख्या में पुरूष के साथ महिला अधिवक्ताओं ने पारंपरिक गीत पर झूमकर करम पर्व मनाया। बाद में प्रसाद का वितरण किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment