Civil Court News

Ranchi News: कालू लामा गैंग के तीन आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत अन्य मामले में चार्जशीट दाखिल

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 15 May, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Image 2025 03 06 at 4.57.06 PM
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: किसी बड़ी घटना को अंजाम देने से पहले गिरफ्तार आरोपी दीपक कुमार सिंह, अंकित कुमार सिंह और अंकुश कुमार सिंह उर्फ लक्की के खिलाफ जांच पूरी करते हुए मामले के जांच अधिकारी सुबोध कुमार ने सिविल कोर्ट रांची की अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। इससे आरोपियों की मुश्किलें बढ़ गई है। बरियातू थाना प्रभारी मनोज कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर बीते 6 मार्च को रात्रि को बोरिया रोड स्थित मुंडा होटल परिसर में कालू लामा गैंग के कुछ लड़के को किसी बड़ी घटना का अंजाम देने की योजना बनाते पकड़ा था। चार्जशीट आर्म्स एक्ट के साथ संगठित अपराध मामले में दाखिल की गई है। आरोपियों के पास से पुलिस ने पिस्टल और गोली बरामद किया था। दाखिल चार्जशीट पर न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने संज्ञान ले लिया है। आरोपियों को मामले में अब पुलिस पेपर सौंपा जाएगा। इसके लिए अदालत ने 23 मई की तारीख निर्धारित की है।

See also  Ranchi: राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, दर्ज प्राथमिकी निरस्त

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment