high court news

Jharkhand H.Court News: झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य के 496 न्यायिक अधिकारियों को बांटे टैब

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 13 May, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Jharkhand H.Court News: झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य के 496 न्यायिक अधिकारियों को बांटे टैब
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य के विभिन्न न्यायालयों में कार्यरत 496 न्यायिक पदाधिकारियों को सैमसंग गैलेक्सी एस9 टैब वितरित किया गया। न्यायपालिका की डिजिटल संरचना को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए किया गया। इसकी शुरुआत कंप्यूटर एवं डिजिटाईजेसन समिति की अनुशंसा एवं चीफ जस्टिस के अनुमोदन पर किया गया। वितरण समारोह का आयोजन वार्षिक ग्रीष्मावकाश की पूर्व संध्या पर हाईकोर्ट परिसर में किया गया। इस अवसर पर कंप्यूटर एवं डिजिटाईजेसन समिति के अध्यक्ष जस्टिस आनंद सेन के साथ दो सदस्य जस्टिस गौतम कुमार चौधरी एवं जस्टिस एके राय भी उपस्थित थे। इन लोगों ने रांची में पदस्थ कुछ न्यायिक पदाधिकारियों को टैबलेट सौंपा। इससे पूर्व समारोह में जस्टिस आनंद सेन ने सैमसंग गैलेक्सी टैब एस9 के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

See also  Jharkhand News/H Court: रिम्स से 72 घंटे में अतिक्रमण हटाएं: झारखंड हाईकोर्ट का कड़ा निर्देश
Jharkhand H.Court News: झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य के 496 न्यायिक अधिकारियों को बांटे टैब

बताया कि यह टैबलेट उन्नत सुविधाओं से लैस है, जैसे कि स्पीच-टू-टेक्स्ट (बोलकर लिखने की सुविधा), एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) तकनीक, और अन्य आधुनिक उत्पादकता ऐप्लिकेशन, जो न्यायिक अधिकारियों को रणनीतिक रूप से अपने दायित्वों का निर्वाह करने में मदद करेगा। विशेष रूप से उन जिलों में जहाँ आशुलिपिकों (स्टेनोग्राफरों) की कमी है, वहां यह टैबलेट एक सहायक उपकरण के रूप में उपयोगी साबित होगा। यह सीमित मानव संसाधन के बावजूद न्यायिक प्रक्रियाओं की निरंतरता बनाए रखने में भी सहायक होगा। इस टैबलेट में हाई-रिजोल्यूशन डायनामिक अमोलेड 2एक्स डिस्प्ले, एस पेन सपोर्ट (टिप्पणियाँ बनाने में अत्यधिक महत्वपूर्ण), शक्तिशाली स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर (जिससे आसानी से मल्टीटास्किंग की जा सके), उन्नत सुरक्षा फीचर्स और लंबी बैटरी लाइफ जैसी सुविधाएँ मौजूद हैं। न्यायिक अधिकारियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि इससे उन्हें दैनिक न्यायिक कार्यों में महत्वपूर्ण सहायता प्राप्त होगी |

See also  'जज का फैसला बिल्कुल ठीक', हेमंत सोरेन की जमानत पर ED की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज

CourtNews Desk

1,848 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment