Association

Ranchi: पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में अधिवक्ताओं ने निकाला मार्च, दी विनम्र श्रद्धांजलि

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 26 Apr, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Image 2025 04 26 at 18.15.11 9ff14274
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: रांची जिला बार एसोसिएशन के सदस्यों ने 26 अप्रैल शनिवार को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में तथा मारे गए निर्दोष पर्यटकों के प्रति सहानुभूति में शांतिपूर्ण जुलूस निकाल कर अपनी संवेदना प्रकट की। आरडीबीए के महासचिव संजय कुमार विद्रोही के नेतृत्व में सैकड़ों अधिवक्ता नए बार भवन परिसर में दोपहर 12 बजे एकत्र हुए। वहां से अधिवक्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारे लगाते हुए पैदल मार्च करते हुए अल्बर्ट एक्का चौक तक गए। आंतकी हमले में मारे गए 26 नागरिकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

WhatsApp Image 2025 04 26 at 18.18.03 075cff32

इस अवसर पर संजय विद्रोही ने कहा कि जिला बार एसोसिएशन इस आतंकी घटना से बहुत दुखी है। मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता है। घटना को अंजाम देनेवालों को जल्द से जल्द सफाया किया जाए। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से लेकर देश भर के जस्टिस और न्यायिक पदाधिकारियों कम से कम एक दिन का वेतन आतंकी हमले में शहीद हुए परिवार के सदस्यों के लिए दान कर महानता का परिचय दें। अधिवक्ताओं में घटना के प्रति काफी आक्रोश देखने को मिला। पैदल मार्च में उपाध्यक्ष बीके राय, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार केसरी, प्रदीप कुमार चौरसिया, बिरेंद्र प्रताप, मनीष कुमार, असीम कच्छप, सोसन नाग, शंकर कुमार शर्मा, उदय चौरसिया, सुरोजीत कुमार रॉय, जितेंद्र कुमार, नोटरी अनूप कुमार लाल, विकास कुमार समेत सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता शामिल हुए। विरोध का समर्थन में अध्यक्ष एसपी अग्रवाल, अभिषेक कुमार भारती समेत अन्य का भी रहा।

See also  'ईडी को न दें हेमंत सोरेन पर पूरा कंट्रोल, जान का खतरा', पूर्व सीएम के दावे पर कोर्ट करेगी फैसला
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment