Civil Court News

Ranchi NIA court News: एनआईए टीएसपीसी के जोनल कमांडर रवींद्र गंझू से करेगी चार दिनों तक पूछताछ, मिली इजाजत

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 17 May, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Image 2025 03 06 at 4.57.06 PM
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: चतरा के टंडवा स्थित मगध व आम्रपाली कोयला परियोजना से जुड़े टेरर फंडिंग मामले में गिरफ्तार टीएसपीसी के जोनल कमांडर रवींद्र गंझू उर्फ आक्रमण जी से एनआईए की टीम पुलिस रिमांड पर लेकर चार दिनों तक पूछताछ करेगी। सिविल कोर्ट रांची के एनआईए के विशेष न्यायाधीश की अदालत ने एनआईए की ओर से दायर पुलिस रिमांड के आवेदन पर सुनवाई पश्चात अनुमति प्रदान की। एनआईए ने 10 दिनों की पुलिस रिमांड की मांग की थी। एनआईए 23 मई तक पूछताछ करेगी। यह पूछताछ एनआईए द्वारा दर्ज 2018 (पूरक) मामले में की जाएगी। एनआईए ने टंडवा थाने में 2016 में दर्ज प्राथमिकी को 2018 में टेक ओवर किया है।

See also  Fodder Scam: दो आपूर्तिकर्ताओं की ओर से हुई बहस, कहा- उनके खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं

पलामू के मनातू थाना क्षेत्र के छोटकीनागड़ गांव निवासी रवींद्र गंझू उक्त मामले में बीते 5 मई से न्यायिक हिरासत में है। एनआईए ने मामले में फरार दिखाते हुए चार्जशीट दाखिल की थी। उन्होंने आगे कहा कि उक्त आरोपी से हिरासत में पूछताछ करना आवश्यक है ताकि दस्तावेजी पुष्टिकरण प्राप्त किया जा सके और उन सरकारी अधिकारियों की पहचान की जा सके जिन्होंने उन आपराधिक वार्ताओं में मदद की। साथ ही छिपे हुए हथियारों के भंडार को बरामद किया जा सके।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment