Civil Court News

कोर्टः रिश्वत लेने के आरोप से खनन पदाधिकारी एवं निरीक्षक 22 साल बाद बरी, सेवानिवृत्ति के बाद मिली बड़ी राहत

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 13 Sep, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
कोर्टः रिश्वत लेने के आरोप से खनन पदाधिकारी एवं निरीक्षक 22 साल बाद बरी, सेवानिवृत्ति के बाद मिली बड़ी राहत
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now


कोर्टः रिश्वत लेने से जुड़े 22 साल पुराने मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने ट्रायल फेस कर रहे चाईबासा जिले के तत्कालीन सहायक खनन पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह एवं खनन निरीक्षक दिलीप कुमार तांती को पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है। यह फैसला चाईबासा के एसीबी कोर्ट के विशेष न्यायाधीश लक्ष्मण प्रसाद की अदालत ने शुक्रवार को सुनाई है। अदालत ने पाया कि दोनों के ऊपर लगे आरोपों को अभियोजन पक्ष साबित करने में नाकाम रहा। अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह महाराणा ने बताया कि दोनों को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो(एसीबी) ने क्रमशः 10 हजार व 5 हजार रिश्वत लेते 14 मार्च 2002 को लेते गिरफ्तार किया था।

See also  Scam: रांची जिला बार संघ में गबन के आरोपी की अग्रिम जमानत पर कोर्ट ने मांगी केस डायरी

यह रिश्वत परिवादी हरेकृष्ण नामक व्यक्ति से क्रेशर मशीन का लाइसेंस निर्गत करने के एवज में ले रहा था। मामले में सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह महाराणा ने बहस की थी। साथ ही एसीबी की ओर से प्रस्तुत किए गए नौ गवाहों का प्रति-परीक्षण किया था। पूर्व में यह मामला रांची एसीबी कोर्ट में चल रहा था। यहां रहते मामले में 7 गवाहों को एसीबी ने प्रस्तुत किया था। बता दें कि बरी किये गए दोनों पदाधिकारी वर्तमान में सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

CourtNews Desk

1,848 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment