Association

Ranchi DLSA News: एनयूएसआरएल के छात्रों ने सीखे क्लाइंट काउंसलिंग के गुण

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 17 May, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Image 2025 05 17 at 16.18.38 19b2bb1f

Ranchi: झालसा के दिशा निर्देश पर डालसा रांची की टीम ने शनिवार को नेशनल स्कूल ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (एनयूएसआरएल) कांके में अंतिम वर्ष के छात्रों को क्लाइंट काउंसलिंग के गुण बताया। साथ ही विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एलएडीसी टीम के डिप्टी एलएडीसी राजेश कुमार सिन्हा, सहायक सौरभ पांडे एवं शिवानी सिंह, अधिवक्ता शोभा लकड़ा, मृन्दलिनी अदेला ने विधिक छात्रों को क्लाइंट काउंसलिंग करने के गुण बताया। कुल 55 विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिये। इसके पश्चात वहां उपस्थित ग्रामीणों को छात्रों के द्वारा उनकी समस्याओं को गूगल फार्म में भरा गया तथा उन ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं के सुविधाओं के बारे में जागरूक किया गया।

See also  HC News: वेकेशन बेंच में जस्टिस मुखोपाध्याय ने 18 दिनों में निपटाए 853 मामले

राजेश कुमार सिन्हा ने ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे लोगों के जागरूकता के लिए बैनर और पोस्टर लगाने पर भी जोर दिया और कहा कि बैनर और पोस्टर के माध्यम से लोग जागरूक होंगे। जरूरतमंदों को विधिक सेवा दिलाने में सहायता मिलेगी। पोस्टर एवं बैनर के माध्यम से लोगों को जानकारी होगी, तभी तो वे जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची के द्वारा यहां पर खोले गये लीगल एड क्लिनिक का लाभ उठा पायेंगे। इसके साथ ही विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे कांके प्रखंड के आस पास गांव के लगभग 100 से अधिक ग्रामीण भाग लिये, जिन्हें निशुल्क विधिक सहायता, लीगल एड क्लिनिक एवं सरकार के द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के संबंध जानकारी दी गयी।

See also  Court News: कैसे होगा न्याय... जब रांची में हुई हिंसा को स्थापित करने कोर्ट नहीं पहुंच रहे पुलिस अधिकारी रैंक के गवाह


शिवानी सिंह ने कहा कि वृद्ध महिलाओं को वृद्धा पेंशन दिलाने में भी पीएलवी मदद पहुचाते हैं। विधवाओं को पेंशना दिलाना भी हमलोगों का प्रमुख कार्य है। कच्चे मकानों पर रहनेवाले ग्रामीणों से कहा कि आप प्रधानमंत्री आवास योजना या अन्य को सरकारी योजना का लाभ न ले पाये है, तो शीघ्र ही जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची से सम्पर्क कर सकते है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment