high court news

रांचीः हाईकोर्ट ने भी निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के सहयोगी नीरज मित्तल और राम प्रकाश भाटिया को जमानत देने से किया इनकार, याचिका खारिज

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 13 Sep, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Image 2024 08 08 at 1.49.01 PM
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः झारखंड हाईकोर्ट से मनी लाउंड्रिंग के आरोप में जेल में बंद ग्रामीण विकास विभाग के निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम की अवैध कमाई को सफेद करने वाला नीरज मित्तल एवं राम प्रकाश भाटिया झटका लगा है। हाईकोर्ट ने दोनों की जमानत याचिका खारिज कर दी है। पिछले दिनों हाईकोर्ट की एकल पीठ ने दोनों की ओर से दाखिल जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी होने के आदेश सुरक्षित रख लिया था। पीएमएलए कोर्ट ने दोनों की जमानत याचिका 18 सितंबर 2023 को खारिज कर दी थी।

इसके बाद जमानत की गुहार लगाते हुए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। दिल्ली से आए वकील ने जमानत अर्जी पर बहस की थी। बहस में कहा था कि दोनों पर मनी लाउंड्रिंग का आरोप निराधार है। वह मामले में निर्दोष है। जमानत की सुविधा दी जाए। इसका विरोध ईडी के वकील ने किया था। कहा मामले में चार्जशीट दाखिल है। दोनों वीरेंद्र राम के अवैध कमाई को सफेद करने कर अन्य जगह निवेश में सहायता करता था। ईडी ने वीरेंद्र राम से जुड़े मामले में दोनों को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। दोनों 23 जून 2023 से न्यायिक हिरासत में है।

See also  Contempt against Advocate General: झारखंड के महाधिवक्ता राजीव रंजन के खिलाफ अवमानना पर सुनवाई आज
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment